महाराष्ट्र (Maharashtra ) में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के खोपोली इलाके में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे ( Mumbai- Pune Expressway ) पर एक कार ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई तो तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे से चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घायल व्यक्तियों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि यह घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ( Mumbai- Pune Expressway ) पर खोपोली इलाके की है, जहां एक कार ने दूसरे वाहन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को फिलहाल कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि दोनों गाड़ियों की रफ्तार तेज थी।
हादसे में मरने वालों में अब्दुल रहमान खान, 32 वर्ष, घाटकोपर, अनिल सुनील सांप , वसीम साजिद काजी, निवासी राजापुर, जिला रत्नागिरि ,राहुल कुमार पांडेय, उम्र-30 वर्ष, कमोठे, नवी मुंबई, आशुतोष नवनाथ गांडेकर, 23 साल अंधेरी, मुंबई है।गंभीर रूप से घायलों में मछिंद्र अंबोरे उम्र 38 साल (ड्राइवर) , अमीरुल्लाह चौधरी, दीपक खैराल है।
Maharashtra | 5 died, 3 critically injured after a car hit another vehicle today morning on Mumbai Pune Expressway near Khopoli area. Four of them died on spot & one died on the way to the hospital. Injured persons were admitted to MGM Hospital in Kamothe, more details awaited. pic.twitter.com/J7YitElVtW
— ANI (@ANI) November 18, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?