जहां श्रद्धा हत्याकांड को लेकर देशभर में उबाल है, वहीं दूसरी तरफ मथुरा ( Mathura) से एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राया थाना क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) पर शुक्रवार दोपहर को सूटकेस में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के सीने में गोली मारकर हत्या की गई और उसके बाद शव को सूटकेस में बंद कर फेंक दिया। युवती की पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना राया पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे( Yamuna Expressway ) पर लाल रंग का सूटकेस पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोलकर देखा तो सन्न रह गई। सूटेकस में युवती की लाश थी। लाश को पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा गया था। युवती के चेहरे पर खून लगा हुआ था। शरीर पर गोली और चोट के निशान हैं।
पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है। उसका कद पांच फीट दो इंच है। रंग गोरा और लंबे काले बाल हैं। युवती स्लेटी कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लेजी डेज लिखा है। नीला और सफेद फूलपत्तीदार प्लाजो पहने हुए हैं। बाएं हाथ पर कलावा व काला धागा बंधा है। लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी सूटकेस में मिली है। आशंका है कि युवती की हत्या के बाद यहां लाकर फेंका गया है।
मथुरा में एक साल पूर्व सुरीर, नौहझील और बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway ) के किनारे मां और दो बेटों की हत्या कर शव फेंके गए थे। इसका खुलासा पुलिस कर चुकी है। तीनों की हत्या गला घोंटकर की गई थी। तीनों की हत्या महिला के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। इसके बाद शवों को यमुना एक्सप्रेसवे किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने एक साल बाद तिहरे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा था।
Mathura, UP | Body of a 25-year-old girl was found in a suitcase thrown away in a secluded area. Prima facie, it looks like the girl was killed elsewhere & disposed of here to hide facts of the murder: CO Mahavan, Alok Singh pic.twitter.com/ZmsY1mP3a3
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 18, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?