पूर्वी दिल्ली ( Delhi ) के मंडावली स्थित खेल गांव में शनिवार दोपहर गाजियाबाद (Ghaziabad ) के कौशांबी रेडिसन ब्लू होटल(Hotel Radisson Blu) के मालिक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त अमित जैन (50) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस सूत्रों का कहना है कि होटल रेडिसन ब्लू (Hotel Radisson Blu) के मालिक ने कर्जे की वजह से अमित जैन ने यह कदम उठाया। कोविड के दौरान के नुकसान की भरपाई के लिए अमित ने कई सौ करोड़ रुपये का लोन लिया हुआ था। अब वह लोन को चुका नहीं पा रहे थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा।
पुलिस के मुताबिक अमित जैन अपने परिवार के साथ अक्षरधाम मंदिर के नजदीक बने खेलगांव स्थित टावर नंबर-13 में किराए के मकान में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी नीतू जैन, बेटी खुशी और बेटा आदित्य है। अमित कौशांबी स्थित होटल रेडिसन ब्लू (Hotel Radisson Blu) के मालिक थे। यह अपने भाई के साथ मिलकर होटल को चलाते थे। परिवार ने शुक्रवार को ही नोएडा में अपना मकान शिफ्ट गया था। पत्नी और बच्चे वहां शिफ्ट हो गए थे जबकि अमित रात के समय यहीं रुक गए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?