उज्जैन( Ujjain ) रेलवे स्टेशन पर खड़ी इंदौर-रतलाम पैसेंजर ट्रेन की बोगी में रविवार की रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। जिससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आग लगने से एक बोगी पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि उस समय ट्रेन खाली थी। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इंदौर-रतलाम-बीना पैसेंजर ट्रेन नागदा स्टेशन से उज्जैन शाम 7.40 पर प्लेटफार्म नंबर 5 पर आई थी। ये इसका आखिरी स्टॉपेज था। यात्रियों के उतरने के बाद ट्रेन को रात 8.40 बजे प्लेटफार्म क्रमांक 8 पर खड़ा कर दिया गया था। रात 11.45 बजे ट्रेन की एक बोगी ने अचानक आग पकड़ ली। धुआं और लपटें निकलते देख आरपीएफ जीआरपी और रेलवे कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की चार दमकल प्लेटफार्म पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जीआरपी थाना प्रभारी आरएस महाजन ने बताया कि ट्रेन के सभी डिब्बे को बंद थे। इसलिए संभावना कम है किसी ने शरारत की हो। संभवतः शॉर्ट सर्किट से ट्रेन में आग लगी है। मामले की जांच की जा रही है।
पूर्व में यह ट्रेन भोपाल के लिए चलती थी और कुछ समय पहले ही इंदौर रतलाम के रूप में इसे परिवर्तित किया गया था। ट्रेन के गार्ड वाले दो डिब्बों को छोड़कर तीसरे डिब्बे में धुआं और लपटें निकलते देख आरपीएफ जीआरपी और रेलवे कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की 4 दमकल नीलगंगा के रास्ते प्लेटफार्म पर पहुंची और आग बुझाई। आग बुझाने में करीब 1 घंटे का समय लगा।उज्जैन( Ujjain ) रेलवे स्टेशन पर खड़ी इंदौर-रतलाम पैसेंजर ट्रेन की बोगी में रविवार की रात अचानक आग लग गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?