आगरा ( Agra )के थाना एत्माद्दौला के सीता नगर में बृहस्पतिवार को सैलून संचालक अर्जुन सेन (40) ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक कर्जदारों से परेशान था। इस कारण ही आत्मघाती कदम उठाया। मृतक की बेटी ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
आगरा ( Agra ) के सीता नगर स्थित कुआं वाली गली निवासी अर्जुन सेन की रामबाग पर सैलून चलाते थे। इसके लिए किराये पर दुकान ले रखी थी। वहीं घर भी किराये पर था। उनकी एक बेटी खुशी की शादी हो चुकी है। परिजन ने बताया कि अर्जुन की पत्नी मायके गई हुई थीं। बृहस्पतिवार को वो दुकान नहीं गए। सुबह तकरीबन 11 बजे एक पड़ोसी ने घर में कमरे की चौखट से बने फंदे पर अर्जुन का शव लटका देखा। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आगरा ( Agra )पुलिस के मुताबिक, एक पेज पर लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसमें सबसे पहले जिलाधिकारी, एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष एत्माद्दौला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिखा है। इसके बाद लिखा कि कुछ लोगों से पैसा ले लिया है। मैं गरीब आदमी हूं। कर्ज नहीं चुका पा रहा। कर्ज वाले मुझे परेशान कर रहे हैं। गालीगलौज और हाथापाई करते हैं। पांच लोगों के नाम भी लिखे हैं। इसमें मकान, दुकान और पड़ोसी तक शामिल है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?