गुजरात विधानसभा चुनाव ( Gujarat Elections 2022) में दो भाई जिनमें से एक 9वीं कक्षा और दूसरा छठीं कक्षा में पढ़ता है, अचानक भारतीय राजनीति के केंद्र में चर्चा का विषय बन गए। अवि (AVI) और जय (Jai) नाम के इन दो आदिवासी भाइयों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) ने मुलाकात की।
गुजरात में इन दिनों चुनावी बयार चल रही है। पीएम मोदी (PM Modi ) भी एक के बाद एक जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को उन्होंने नेतरंग में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। हालांकि इस रैली में वे तय समय से कुछ देरी से पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने इसका जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि वे रैली में कुछ देरी से पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने देर से आने का कारण भी बताया। देरी से आने की वजह बताते ही पूरी जनसभा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।
नेतरंग में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि उन्हें थोड़ी देर हो गई क्योंकि उन्हें दो आदिवासी बच्चों से मिलना था, जिन्होंने छह साल पहले अपने माता-पिता को खो दिया था।
पीएम मोदी (PM Modi ) ने दोनों भाइयों की आपबीती बताते हुए कहा कि दोनों भाई अवि (14) और जय (11) के माता-पिता का छह साल पहले लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। तब से वे एक-दूसरे की देखभाल कर रहे हैं और मजदूरों के रूप में काम कर रहे हैं। तमाम कठिनाइयों के बावजूद, भाइयों ने अपनी शिक्षा जारी रखी। अवि कक्षा 9 में पढ़ता है जबकि जय कक्षा 6 में है।
पीएम मोदी ने बताया कि जब मुझे उनके बारे में जानकारी हुई तो मैने अधिकारियों को दोनों भाइयों के लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ एक घर बनाने का निर्देश दिया। आज जब यहां आया तो दोनों भाइयों से मिलने चला गया। दोनों ने बताया कि वे इंजीनियर बनना चाहते हैं।
दोनों से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री से मिलने के बाद भाई-बहन ने कहा कि वे बहुत उत्साहित हैं और पीएम मोदी के समर्थन के लिए आभारी हैं। यह पूछे जाने पर कि प्रधानमंत्री ने क्या कहा बड़े भाई अवि ने बाताया कि उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं क्या बनना चाहता हूं। मैंने उन्हें बताया कि मैं एक इंजीनियर बनना चाहता हूं। पीएम ने हमें आश्वासन दिया कि वह हमारी शिक्षा की जिम्मेदारी लेंगे। जय ने कहा कि वह भी इंजीनियर बनना चाहता है। दोंनों भाइयों ने बताया कि कहा कि उनके घर में टीवी और कंप्यूटर जैसी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं
Glimpses from today’s excellent public meetings in Netrang and Kheda.
Will be addressing a rally in Surat in a short while. pic.twitter.com/3YZOF4zRey
— Narendra Modi (@narendramodi) November 27, 2022
નેત્રંગ ખાતે માનનીય પ્રધાનમંત્રી શ્રી @narendramodi એ અવિ અને જય સાથે મુલાકાત કરી.
જાણો પ્રધાનમંત્રીશ્રીએ આ બે ભાઈઓ સાથે શું વાત કરી…#ભરોસો_તો_ભાજપનો pic.twitter.com/D5xMrI7SOA
— BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) November 27, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?