छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। जगदलपुर (Jagdalpur) से 11 किलोमीटर दूर ग्राम मालगांव में चूना पत्थर की खदान अचानक धंस गई। इस हादसे की चपेट में आने से अब तक सात लोगों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि हादसे की चपेट में आने से 12 से ज्यादा ग्रामीण उसमें फंस गए थे। सूचना के मुताबिक घटना स्थल पर अभी भी कई और लोग फंसे हुए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ ने उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अब तक दो ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।
इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जगदलपुर (Jagdalpur) के मालगांव में एक खदान में हादसे के दौरान श्रमिकों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत श्रमिकों की आत्मा को शांति एवं उनके परिवारों को हिम्मत दे। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। अन्य फंसे हुए लोग सुरक्षित निकलें, ऐसी प्रार्थना है।
दरअसल, छुईखदान में खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत हुई है। मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। जेसीबी की मदद से सभी को निकालने को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। मौके पर एसडीआरएफ और जिला पुलिस मौजूद है। सभी मजदूर खदान में काम कर रहे थे।
Chhattisgarh | Seven people killed while extracting limestone from a mine after it collapsed in the Bastar district pic.twitter.com/20sDD0JEjN
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 2, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?