मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) में अब टाइगर ( Tiger )ही सुरक्षित नहीं है। प्रदेश के पन्ना( Panna ) टाइगर रिजर्व में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हैरान कर दिया है। जंगल में एक टाइगर फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। आशंका है उसका शिकार किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपात बैठक बुलाकर अधिकारियों से जानकारी मांगी।
मामला पन्ना रेंज के लक्ष्मीपुर से विक्रमपुर के जंगल का है। जहां अज्ञात शिकारियों ने एक युवा बाघ ( Tiger )को पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका दिया। इस घटना से वन अमले में हड़कंप मच गया है। जानकारी लगते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे गए। अफसरों ने बताया कि शायद यह पहला मौका है जब इस तरह बाघ की हत्या की गई है।बुधवार सुबह पन्ना टाइगर रिजर्व एवं पन्ना के जंगलों में इस प्रकार की घटना पहली बार हुई है, जब बाघ का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला।
मध्यप्रदेश को 526 बाघ के साथ टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त है। प्रदेश को ये तमगा दिलाने में पन्ना टाइगर रिजर्व का अहम योगदान है। पन्ना टाइगर रिजर्व में अभी 75 से अधिक बाघ हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, सतपुढ़ा, पेंच और संजय दुबरी टाइगर रिजर्व सहित कई अन्य बाघ अभयारण्य हैं।
सीसीएफ छतरपुर संजीव झा ने बताया कि करीब दो वर्ष की उम्र के इस नर बाघ( Tiger ) की मौत तार के फंदे से हुई है। फंदा लगाने वाले शिकारियों की खोजबीन की जा रही है। इसके लिए डाग स्क्वाड का भी सहारा लिया जा रहा है। झा ने बताया कि भोपाल से एसटीएफ की टीम भी पन्ना आ रही है जो शिकार के इस मामले की तहकीकात करेगी।
बता दें, कि क्लच तार दो पहिया वाहनों के क्लच में उपयोग होता है और यह काफी मजबूत होता है। इससे फंदा लगाकर बाघों के शिकार के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।
बाघ की मौत को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक बुलाई है। बैठक में सीएस, डीजीपी, एसीएस फॉरेस्ट, हेड ऑफ फॉरेस्ट, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ समेत सागर कमिश्नर, आईजी, पन्ना कलेक्टर, एसपी और डीएफओ शामिल हैं। सभी अफसर पन्ना से वर्चुअली जुड़े हैं। अफसरों ने पूरी जानकारी सीएम के सामने रखी। एसीएस फॉरेस्ट कंसोटिया भी पन्ना पहुंचे हैं।
पन्ना में फंदे पर लटके मिले टाइगर( Tiger ) के मामले में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा सख्त नजर आए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी। सांसद ने पन्ना कलेक्टर, एसपी और वन विभाग के अफसरों से चर्चा की है और रिपोर्ट मांगी गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?