छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर( Bilaspur) में बुधवार को दिनदहाड़े कांग्रेस नेता संजीव त्रिपाठी उर्फ संजू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजीव कार से जा रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें रोका और घेरकर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि संजीव को पांच गोलियां लगी हैं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसएसपी पारुल माथुर सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। मामला सकरी थाना क्ष्रेत्र का है। की
जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर( Bilaspur) जिला कांग्रेस के महामंत्री संजीव त्रिपाठी उर्फ संजू बुधवार दोपहर को सकरी बाईपास की ओर जाने के लिए कार से निकले थे। अभी वे कुछ दूर पहुंचे ही थे कि कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। संजू ने जैसे ही कार रोकी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली संजू के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में लगी है और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता बदमाश वहां से भाग निकले। कुछ लोगों के मुताबिक हमलावर दो कारों में सवार थे, लेकिन यह हमला इतने तेजी से हुआ कि लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही हमलावर भाग निकले।
बताया जा रहा है कि बदमाश दो अलग-अलग दिशा में कार से भागे हैं। आसपास के लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है। शहर में नाकाबंदी कराई गई है। गोली लगने से कार के शीशे भी टूटे हैं और संजू का शव दूसरे साइड की खिड़की के पास ही झुका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अपना चेहरा ढंक रखा था। जिसके कारण उन्हें देखा नहीं जा सका।
बिलासपुर( Bilaspur) की एसएसपी पारुल माथुर ने बताया कि मौके से गोलियों के सात खोखे बरामद किए गए हैं। फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया वारदात जमीन विवाद से जुड़ी होने की आशंका है। कुछ समय पहले भाई की ओर से एक मामला भी इससे जुड़ा थाने में दर्ज कराया गया था। चार से पांच गोलियां उनको लगने की आशंका है। ज्यादा पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत