जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport )पर सोना तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। कस्टम विभाग की टीम ने गुरुवार को दो अलग—अलग मामलों में जयपुर एयरपोर्ट पर करीब 4079.2 ग्राम तस्करी का सोना पकड़ा है। तस्करी के सोने की कीमत करीब 2.9 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इनमें से करीब 1.95 करोड़ का सोना( Gold )एक सबवूफर स्पीकर में लाया गया था।पकड़े गए दोनों तस्कर दुबई से सोना लेकर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।
जयपुर ( Jaipur ) में कस्टम अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि दुबई से देर रात आने वाली एक फ्लाइट में सोना( Gold ) लाया जा रहा है। इस पर रात 12 बजे दुबई से आई स्पाइस जेट की फ्लाइट से आए यात्री से पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास किसी तरह का सोना नहीं है।
संदिग्ध लगने पर यात्री को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। एक्सरे मशीन से यात्री की जांच की गई। पूछताछ करने पर यात्री संतोषपूर्वक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद कस्टम विभाग की टीम ने यात्री के सामान की सघनता से जांच की है।
उसके पास से एक सबवूफर स्पीकर मिला। स्पीकर खोला गया तो आंखें खुली रह गईं। स्पीकर में प्लेट की शेप में 3 किलो 495 ग्राम सोना ( Gold )रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि जब सप्लायर के बारे में पूछा गया तो यात्री संतोषपूर्वक जवाब नहीं दे पाया। अधिकारियों के अनुसार, इस गोल्ड की कीमत करीब 1 करोड़ 95 लाख रुपए है।
बुधवार देर रात कार्रवाई के बाद कस्टम अधिकारियों को एक और सूचना मिली। बताया गया कि एक यात्री दुबई की फ्लाइट से सोना( Gold ) ला रहा है। गुरुवार सुबह 8 बजे फ्लाइट आने पर यात्री से पूछताछ की गई। उसके पास से एक टॉर्च मिली। उसमें बिस्किट की शेप में 254 ग्राम गोल्ड रखा था। कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई जा रही है।
गोल्ड ( Gold )पर आय़ात शुल्क जब से 5 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया है। तब से विदेशों से सोने की तस्करी बढ़ गई है। जांच में सामने आया है कि तस्करी से सोना लाने पर 1 किलो सोने पर करीब 5 लाख रुपए का टैक्स बच जाता था। इसी टैक्स चोरी के चक्कर में सोने की तस्करी बढ़ गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस तस्करी में काफी नामी-गिरामी लोग शामिल रहते हैं। जयपुर देश में जूलरी का एक बड़ा बाजार है। यहां ज्वैलर्स के बीच सोने की काफी मांग है। ज्यादातर तस्करी का सोना अरब देशों से आ रहा है। क्यों कि अरब देशों में राजस्थान के काफी वर्कर काम करते हैं। इस वजह को जयपुर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी का एक बड़ा कारण माना जा रहा है।
Rajasthan | Customs officials at Jaipur airport intercepted 2 pax in 2 separate incidents & seized 3.497 kgs of gold(concealed in a speaker)valued at Rs 1.95 cr & 254 grams of gold(concealed in his shoes), valued at Rs 14.19 lakhs from them. Both passengers had arrived from Dubai pic.twitter.com/v47rcpY9zR
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 15, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?