तेलंगाना ( Telangana ) के मनचेरियल जिले (Mancherial district) में शनिवार को एक घर में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्य जिंदा जल गए। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। घटना रामकृष्णपुर थाना क्षेत्र के वेंकटपुर गांव की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
मनचेरियल पुलिस (Mancherial ) ने बताया कि पड़ोसियों नेशुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात रात 12:30बजे से 1:30 बजे के बीच घर में भीषण आग की लपटें देखीं। तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस की टीम को दी गई। दमकल की एक टीम मौके पर पहुंच गई। जब तक पुलिस की टीम पहुंची, पूरे घर में आग लग चुकी थी।
मृतकों की पहचान घर के मालिक शिवय्या (50), उनकी पत्नी पद्मा (45), पद्मा की बड़ी बहन की बेटी मोनिका (23) और उनकी दो बेटियों को रूप में हुई है। पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि पद्मा और उसका पति घर में रहते थे। दो दिन पहले मोनिका (भतीजी), उसके दो बच्चे और एक रिश्तेदार घर पर आए थे। आग लगने के वक्त घर में कुल छह लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यकीन नहीं होता पद्मा का परिवार, जो कुछ दिनों से मेहमानों का मनोरंजन कर रहा था, आज आग का शिकार हुआ था।
मनचेरियल (Mancherial )डिप्टी पुलिस कमिश्नर अखिल महाजन ने कहा, “आग की लपटों ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें छह लोग जिंदा जल गए। वे सभी गहरी नींद में थे।महाजन ने कहा कि आग संदिग्ध लग रही है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि शवों को निकाल लिया गया है और जांच जारी है।
Telangana | Six people, including two children, were charred to death after a fire broke out in their house in Mancherial district last night pic.twitter.com/RZC7zGtg53
— ANI (@ANI) December 17, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?