फिरोजाबाद के नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर रविवार तड़के दिल्ली से बिहार जा रही कार चालक को झपकी जाने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक की परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों को पुलिस ने सैफई पीजीआई भेजा। मौके पर मृत दो लोगों के शव पोस्टमार्टम को पुलिस ने फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजे हैं। उपचार के दौरान एक व्यक्ति ने सैफई में दम तोड़ दिया।
दिल्ली के कौशिकपुरी गली नंबर एक निवासी अजहरुद्दीन कार से दिल्ली से बेतिया (बिहार) के लिए जा रहा था। रविवार तड़के जब चालक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) के माइल स्टोन 71 के समीप पहुंचा तभी उसे नींद की झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और बाद में पुलिया से टकरा गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मृतकों के नाम मोहम्मद यासीन अंसारी (60) और इनियारा खातून बताया है। जबकि घायलों में अजहरुद्दीन, उसकी बेटी सायरा और भाई नसबुद्दीन अंसारी हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अजहरुद्दीन की बेटी सायरा और भाई नसीमुद्दीन अंसारी गंभीर रूप से घायल थी। उपचार के दौरान पीजीआई सैफई में सायरा की मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
कार चालक मोहम्मद अजहरुद्दीन अंसारी दिल्ली से बिहार अपनी कार से जा रहे थे। जिसमें उसके पिता यासीन अंसारी, पत्नी इनियारा खातून और बेटी सायरा की मौत हो गई जबकि भाई नसीमुद्दीन और अजहरुद्दीन दोनों घायल हैं। हादसे की जानकारी होते ही अजहरुद्दीन के परिजन, रिश्तेदार फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?