उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कासगंज ( Kasganj ) जिले में केनाल रूट बाईपास पर कोहरे के कारण बोलेरो कार पुल की रेलिंग तोड़कर करीब 50 फीट नीचे काली नदी की खादर में जा गिरी। हादसा रविवार रात को हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
हाथरस के सिकंद्राराऊ क्षेत्र निवासी कार सवार दामोदर (55), संजीव (35) और मथुरा प्रसाद (50) रविवार शाम को कासगंज से अपने घर जा रहे थे। शाम से ही घना कोहरा छा गया था। रात करीब आठ बजे कार नदरई इलाके में झाल के पुल पर कोहरे के कारण कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी।
कार पुल से करीब 50 फीट नीचे जाकर गिरी। हादसे की जानकारी पर ब्रिज निर्माण कंपनी के मजदूर ने शोर मचाया। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने संजीव और मथुरा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। दामोदर गंभीर घायल हुए हैं। उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर दिया गया। कासगंज ( Kasganj ) के पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को भी दे दी गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घायल दामोदर ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार की बोलेरो गाड़ी मांग कर लाए थे। उनकी पुत्रवधू की तबियत खराब होने के कारण उसे कासगंज ( Kasganj )के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम को घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?