राजस्थान ( Rajasthan ) के अजमेर ( Ajmer ) जिले में जयपुर-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे (Jaipur-Kishangarh Expressway) पर देर रात ट्रक ने किशनगढ़ में तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना नसीराबाद पुलिया के पास सीवरेज ऑफिस के सामने हुई। तीनों युवक नेशनल हाईवे-48 पर बाइक खड़ी कर पैदल सड़क पार कर रहे थे।
सूचना मिलने पर सोमवार देर रात मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव किशनगढ़ ( Kishangarh )में राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान तीसरे युवक की भी मंगलवार को मौत हो गई । पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।
किशनगढ़ ( Kishangarh )में नसीराबाद पुलिया क्षेत्र में बाइक पर सवार तीनों युवक पहुंचे। वे बाइक को साइड में खड़ी कर किसी परिचित से मिलकर रोड क्रॉस कर रहे थे, तभी ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में नया शहर गुमान सिंह का दरवाजा कोली मोहल्ला निवासी हरीश चन्द्र पुत्र मोहन लाल कोली (41 साल), पुराना शहर पिनारी चौक निवासी मोहमद इदरीश पुत्र यूनुस (24 साल) और भीलवाड़ा के फुलिया कला निवासी दिनेश पुत्र ओंकार लाल नाथ (19 साल) की हादसे में मौत हो गई। तीनों युवक दोस्त थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इदरीश ने शादी से पहले लगभग ढाई साल पहले पिता का हाथ बंटाने के लिए सिलोरा में गत्ता फैक्ट्री खोली थी। उसकी शादी जयपुर के मेवता बगरू में हुई थी। तब से वह लगातार फैक्ट्री आता-जाता रहता था। हादसे में जान गंवाने वाला हरीश की शादी नहीं हुई थी। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।दिनेश भीलवाड़ा से 8 महीने पहले ही कमाने के लिए किशनगढ़ आया था। वह पिछले आठ महीने से इदरीश की फैक्ट्री में काम कर रहा था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?