उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) राज्य सड़क परिवहन निगम ( UPSRTC) के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए रात्रिकालीन बस सेवाओं के संचालन पर रोक लगा दी है। राज्य में कोहरे की स्थिति को देखते हुए रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक (या कोहरा साफ होने तक) नहीं चलेंगी।अगले एक माह तक रात्रिकालीन बसों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं होगी।
रात में जो भी बसें रूट पर संचालित होने के लिए निकाली जाएं और अगर ज्यादा कोहरा हो जाए तो निकट के बस स्टेशन पर बसों को खड़ा किया जाए। एमडी ने साफ तौर पर कहा है कि कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं में अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ( UPSRTC) के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने मंगलवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से स्पष्ट निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रात में बसों का संचालन बिल्कुल न किया जाए।
उन्होंने कहा कि इसे सुनिश्चित करते के लिए रात आठ से 12 बजे तक सभी अधिकारी बस स्टेशनों पर कैंप करें। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि अगर संचालन के बीच कोहरा मिलता है तो बस को निकटतम बस स्टेशन या सुरक्षित स्थान पर बस को खड़ा किया जाए।
कोहरे के कारण आगामी एक माह के लिए यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर रात्रि सेवाओं का ऑनलाइन आरक्षण स्थगित किया जाए। कोहरे के कारण दुर्घटना पर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसें राज्य में कोहरे की स्थिति को देखते हुए रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक (या कोहरा साफ होने तक) नहीं चलेंगी। कोहरे की स्थिति पर नजर रखने के लिए क्षेत्रीय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रात 8 बजे से 12 बजे तक बस स्टेशनों पर तैनात रहेंगे: UPSRTC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?