उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri ) जिले में गुरुवार को जीआरपी (GRP )सिपाही ने मैलानी पैसेंजर ट्रेन में एक यात्री को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में घर में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर भीड़ का जमावड़ा हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri ) जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के चितिहा गांव का है। यहां का रहने वाला मुन्नालाल तिवारी मैलानी से बहराइच जा रही ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। ट्रेन जब दुधवा से आगे बढ़ी तो तिकुनिया थाना क्षेत्र में एक जीआरपी सिपाही अमित सिंह आया। इसी समय किसी बात को लेकर मुन्नालाल व अमित के बीच कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि अमित ने गुस्से में आकर मुन्नालाल पर फायर झोंक दी। गोली मुन्नालाल के पैर में लगी। वह वहीं गिरकर तड़पने लगा।
इसके बाद अमित ने घायल अवस्था में मुन्नालाल को नीचे स्टेशन पर फेंक दिया। लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निघासन, सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कहासुनी के बाद मुन्नालाल उससे लिपट गया और सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश की। इस पर बचाव के लिए उसने फायरिंग की थी।
वहीं मुन्नालाल के भाई अनिल ने बताया कि मामूली कहासुनी में सिपाही ने उसके भाई को गोली मार दी। इस समय सिपाही शराब के नशे में भी धुत था। उसने आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग की है। मृतक के भाई ने एएसपी, एडीएम, एसडीएम सहित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाने में तहरीर दी है।
लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri ) जिले में सीएचसी के डॉक्टर मनोज ने बताया कि मुन्नालाल जब यहां लाया गया, उस समय वह बोलने की स्थिति में नहीं था। उसके सीने पर करीब 20 निशान मिले हैं, जो ब्लेड से किए गए थे। इसके अलावा उसके दाएं पैर के घुटने में गोली लगी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मैलानी पैसेंजर ट्रेन में हुई घटना के संबंध में संक्षिप्त विवरण।@Uppolice @upgrp_hq pic.twitter.com/6SBk8Z1Kko
— SP GRP LUCKNOW (@spgrplucknow) December 22, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?