उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra ) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। छेड़छाड़ से परेशान महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की। लेकिन पुलिस द्वारा मामले पर एक्शन नहीं लिए जाने से आहत होकर महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका के ससुर ने बताया कि बहू 2 दिन से थाने के चक्कर काट रही थी। बीते गुरुवार को भी वह दो बार शिकायत लेकर थाने गई। जिस पर पुलिस ने उसे डरा-धमका कर भगा दिया।
खंदौली थाने में छेड़छाड़ पीड़िता की दो बार शिकायत पर भी सुनवाई नहीं हुई। दरोगा ने न सिर्फ पीड़िता को थाने से भगाया, बल्कि शांति भंग में कार्रवाई की धमकी तक दे डाली। इससे आरोपी का दुस्साहस बढ़ गया। उसने घर में घुसकर पीड़िता पर हमला बोल दिया। दरोगा के रवैये से आहत और अपमानित महसूस करने पर पीड़िता ने शुक्रवार की सुबह आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश फैल गया। पांच घंटे तक शव नहीं उठने दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर माने। लापरवाही बरतने वाले दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। उधर, मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आगरा (Agra ) के खंदौली क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय पीड़ित महिला के पति गुजरात में काम करते हैं। वह ससुर और अपने पांच साल के बेटे के साथ गांव में रह रही थी। बुधवार शाम को महिला के ससुर हाथरस मार्ग पर धर्मशाला के पास मंदिर गए थे। शाम तकरीबन सात बजे वो ससुर को बुलाने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव का संदीप मिल गया। उसने छेड़छाड़ की। हाथ पकड़कर खेत में खींचकर ले जाने लगा। शोर मचाने पर उसके साथी आ गए। उन्होंने मारपीट कर दी। शोरशराबा होने पर लोग आ गए। इस पर आरोपी भाग निकले। महिला ने ससुर को घटना की जानकारी दी।
बृहस्पतिवार दोपहर को महिला ससुर के साथ थाना खंदौली पहुंची। अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए कहा। आरोप है कि दरोगा अर्जुन सिंह ने सुनवाई नहीं की। उन्होंने गांव जाना तो दूर उल्टा पीड़िता को ही डरा दिया। थाने से भगा दिया। ससुर ने मामले की जानकारी समाज के लोगों को दी। इस पर बृहस्पतिवार शाम को सात बजे समाज के लोग ससुर और बहू के साथ थाने पहुंचे। तब भी दरोगा अर्जुन सिंह ने अभद्रता की। पीड़िता को झूठे आरोप लगाने कार्रवाई की धमकी दी। उनके साथ आए लोगों को भी जेल भेजने के लिए धमकाया। उन्हें थाने से भगा दिया। थाना प्रभारी से भी नहीं मिलने दिया।
पीड़िता घर आईं तो आरोपी संदीप पहुंच गया।आगरा (Agra ) पुलिस से शिकायत करने पर मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़िता आहत हो गई। परिजन के मुताबिक, वह अपमानित महसूस कर रही थी। शुक्रवार सुबह सात बजे बज ससुर और देवर को चाय दी। बेटा कमरे के बाहर खेल रहा था। महिला अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद ससुर ने कमरा बंद देखा। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई नहीं जवाब नहीं मिला। बाद में लोग जुट गए। उन्होंने दरवाजे को तोड़कर अंदर गए। फंदे से महिला का शव लटका हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी।
मामले में मृतका के ससुर ने थाना खंदौली में तहरीर दी। इसमें संदीप, धर्मवीर सिंह, लाल कुमार उर्फ सिंटू, अक्षय उर्फलाला, देवेंद्र, सुनील, विशाल और दो अज्ञात आरोपी हैं। मुकदमे में बलवा, मारपीट, छेड़छाड़, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा लगी हैं। थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आगरा (Agra ) पश्चिमी जोन के डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पर तत्काल कार्रवाई नहीं करने का आरोप है। दरोगा अर्जुन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी प्रारंभिक जांच कराई जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना खंदौली क्षेत्रांतर्गत एक महिला के आत्महत्या कर लेने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर, मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच करते हुए प्रचलित वैधानिक कार्यवाही के संबंध में @DCPWestAgra द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/7kiK46FtcE
— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) December 23, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?