मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh )की राजधानी भोपाल ( Bhopal ) के गांधी मेडिकल कॉलेज के दो एमबीबीएस ( MBBS ) के छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी उनकी तेज रफ्तार बाइक औबेदुल्लागंज से आगे भीमबेटका के पास डिवाइडर से टकरा गई। इनमें एक छात्र महाराष्ट्र तो दूसरा राजस्थान का रहने वाला था।सड़क हादसा शनिवार शाम 5:30 बजे हुआ।
भोपाल ( Bhopal ) के गांधी मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डीन डॉ. आरपी कौशल ने बताया कि एमबीबीएस ( MBBS ) फर्स्ट इयर (2021 बैच) स्टूडेंट प्रशांत (22) और साक्षी कापेलीवार (21) शनिवार को रायसेन के भीमबेटका घूमने गए थे। दोनों एक ही बाइक पर थे। छात्रों की बाइक जब औबेदुल्लागंज से आगे भीमबेटका के नजदीक पहुंची, तभी बाइक फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों छात्रों के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों छात्रों से करीब 100 मीटर की दूरी पर दूसरी बाइक पर चल रहे कॉलेज के ही दो अन्य छात्र हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां ड्यूटी डॉक्टर्स ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी डीन डॉ. कौशल ने बताया कि साक्षी कापेलीवार महाराष्ट्र (Maharashtra ) की रहने वाली है, जबकि प्रशांत मूल रूप से राजस्थान के अलवर (Alwar ) जिले का रहने वाला था। दोनों छात्रों ने एमबीबीएस ( MBBS ) कोर्स में 2021 में एडमिशन लिया था। दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके शव को माॅर्चुरी में शिफ्ट किया गया है।
सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हुई। घटना के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है दोनों ही मोटरसाइकिल सवारों नें हेलमेट नहीं पहना था अन्यथा जान बच सकती थी। यातायात पुलिस व विभिन्न थानों की पुलिस समय-समय पर दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की सीख देती हैं। लेकिन उसके बाद भी ज्यादातर बाइक सवार हेलमेट पहनने से परहेज करते हैं। जिसके चलते सड़क हादसों में दुपहिया वाहन चालकों के मरने का ग्राफ बढ़ता जा रहा हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?