भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) सोमवार सुबह दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर पहुंचने के बाद भाजपा ने उन पर हमला बोल दिया है। भाजपा ने कहा है कि अगर कांग्रेस वाकई अटलजी का सम्मान करती है, तो उन्हें अंग्रेजों का मुखबिर कहने वाले गौरव पांधी को कांग्रेस से निकालें। साथ ही उनके बयान के लिए माफी भी मांगें।
राहुल गांधी ( Rahul Gandhi )सोमवार सुबह सबसे पहले राजघाट गए थे। वहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद वे जवाहरलाल नेहरू की समाधि पर गए। उसके बाद राहुल ने दादी इंदिरा और पिता राजीव गांधी को भी प्रणाम किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता गौरव पांधी ने विवाद के बाद अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। पांधी ने रविवार यानी 25 दिसंबर को अटल की जयंती के मौके पर कहा था- 1942 में आरएसएस के अन्य सदस्यों की तरह अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत छोड़ो आंदोलन का बहिष्कार किया। उन्होंने आंदोलन में शामिल होने वाले वालों के खिलाफ ब्रिटिश मुखबिर के तौर पर काम किया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi )की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद यात्रा में 9 दिन का ब्रेक लिया गया है। इस दौरान यात्रा में शामिल लोग आराम करेंगे और अपने परिवारों से मिल सकेंगे। राहुल की यात्रा 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में यात्रा की एंट्री करेंगी।
Delhi | Congress MP Rahul Gandhi pays tributes to Former PM Atal Bihari Vajpayee at Sadaiv Atal. pic.twitter.com/HyYaKOKRDk
— ANI (@ANI) December 26, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?