कर्नाटक ( Karnataka) के मैसूर( Mysuru ) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी( Prahlad Modi )की कार दुर्घटना का शिकार हो गई है। जानकारी के मुताबिक, कार में प्रह्लाद मोदी के साथ उनका एक बेटा और बहू भी थे। तीनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि दुर्घटना मैसूर तालुक के कड़ाकोला के पास हुई। प्रह्लाद मोदी ( Prahlad Modi )अपनी मर्सिडीज बेंज कार से बेंगलुरू से बांदीपुर की ओर जा रहे थे। कार में सवार प्रह्लाद मोदी के बेटा, बहू और पोता भी उनके साथ थे।
हादसे में प्रह्लाद मोदी( Prahlad Modi ), उनकी बहू और पोते को गंभीर चोटें आईं हैं। बेटे और ड्राइवर मामूली चोट लगी है। मैसूर एसपी सीमा लटकर तत्काल मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत मैसूर के जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें कार के अगले हिस्से को गंभीर नुकसान पहुंचा है। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। टायर भी फट चुका है।
बता दें कि प्रह्लाद मोदी ( Prahlad Modi )प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई हैं। वे दामोदरदास मूलचंद मोदी और उनकी पत्नी हीराबेन से के छह बच्चों में से चौथे हैं। प्रह्लाद मोदी राजनीति से हमेशा दूर रहे हैं, लेकिन सामाजिक कामों में उन्होंने खुद को व्यस्त रखा है। वह ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष हैं। उनकी तरफ से कई मौकों पर राशन के ज्यादा दाम वाला मुद्दा उठाया गया है।
हाल ही में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रह्लाद मोदी ने कहा था कि गुजरात में मुफ्त वाले आते हैं और चले जाते हैं। उन लोगों को गुजरात की जनता ने बताया है कि गुजरात देने वाला है, लेने वाला नहीं। इसी कारण गुजरात के लोगों ने भाजपा को चुना है। उन्होंने कहा था कि 2024 में भी सत्ता भारतीय जनता पार्टी की ही रहेगी। हमारे मुखिया नरेंद्र भाई ही रहेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?