पंजाब ( Punjab) में पटियाला पुलिस( Patiala Police) से परेशान विधानसभा चुनाव लड़ चुके युवा नेता गुरमुख सिंह धारीवाल (Gurmukh Singh Dhariwal 42)ने सन्नौरी अड्डा इलाके में बुधवार सुबह अपने ही दफ्तर में खुद को आग लगा ली। पता लगते ही तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धालीवाल इसी साल पंजाब विधानसभा चुनाव आजाद प्रत्याशी के तौर पर लड़ चुके हैं। मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
आत्महत्या से पहले गुरमुख सिंह ने एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया है। इसमें उन्होंने तीन पुलिस मुलाजिमों पर परेशान करने का आरोप लगाया। एक डीएसपी पर पुलिस मुलाजिमों से मिले होने का आरोप भी लगाया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
वीडियो में मारकल कालोनी निवासी गुरमुख सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके खिलाफ दड़ा सट्टे के दर्ज मामले में पटियाला पुलिस( Patiala Police) के तीन पुलिस वाले रिश्वत की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसके भाइयों व घर की महिलाओं को पुलिस स्टेशन में बुलाकर परेशान करने की धमकी दी। आगे कहा है कि उसने हाल ही में इस मामले में हाईकोर्ट पहुंच भी पहुंचा था और एक डीएसपी मामले की जांच कर रहा है। मगर डीएसपी के सामने उसकी सभी दलीलें नाकाम साबित हुईं। इसके चलते अब उसके पास मौत के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है। इसलिए आज वह खुद को जिंदा जलाकर जान दे रहा है। उसकी मौत के लिए केवल पुलिस मुलाजिम ही जिम्मेदार होंगे।
उन्होंने माना कि मृतक गुरमुख सिंह धालीवाल के खिलाफ दड़े सट्टे के आरोप में केस दर्ज था और उसने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर कुछ पुलिस मुलाजिमों पर परेशान करने का आरोप लगाया। एएसआई मंगत सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। परिवार वालों के बयान के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मृतक के परिवारिक वालों ने मामले की जांच कर रहे डीएसपी और आरोपी पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की है।
ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਇਕ ਗੁਰਮੁਖ ਸਿੰਘ ਨਾਮ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਅੱਜ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਕਰ ਲਈ ਹੈ, ਜਿਸ ਦੀ ਇਕ ਵੀਡਿਉ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਪਰ ਵਾਇਰਲ ਹੋਈ ਹੈ, ਵੀਡਿਉ ਵਿਚ ਲਗਾਏ ਗਏ ਇਲਜ਼ਾਮਾਂ ਅਤੇ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਸਬੰਧੀ ਸੀਨੀਅਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪੜਤਾਲ ਕਰਕੇ ਤੱਥਾਂ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। pic.twitter.com/Vvumiwfw4I
— Patiala Police (@PatialaPolice) December 28, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?