जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक के मामले देशभर में बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया मध्यप्रदेश के इंदौर ( Indore) के स्कीम नंबर 78 में घटी जब एक होटल मालिक प्रदीप रघुवंशी की जिम में हार्ट अटैक से मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के बाद लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए हैं। इससे जिम जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है। वहीं जिम में हार्ट अटैक आने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं।रोज दो घंटे जिम में बिताने वाले रघुवंशी को गुरुवार को कसरत के दौरान ही हार्ट अटैक आया और नीचे गिर गए।
अचानक दिल का दौरा पड़ने और मौत होने का यह पहला मामला नहीं है। लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। राजू श्रीवास्तव जैसी सेलिब्रिटी की मौत भी कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी, जो जिम में कसरत के दौरान आया था। इंदौर ( Indore) में प्रदीप रघुवंशी का स्कीम नंबर 78 में वृंदावन होटल है। वे पिछले सालभर से जिम में रोज कसरत करते थे। गुरुवार को भी रोज की तरह जिम पहुंचे थे। ट्रेडमिल पर वॉक करने के बाद उन्हें पसीना आया। उन्होंने जैकेट उतारी तो चक्कर आने लगे। पास रखी एक टेबल का सहारा लेने की कोशिश की, लेकिन नीचे गिर गए। जिम में कसरत कर रहे कुछ युवक उन्हें पास के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रदीप रघुवंशी को भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का करीबी माना जाता था। प्रदीप रघुवंशी कुछ समय पहले तक कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े थे। बाद में उन्होंने स्कीम नंबर 78 में एक होटल खोल ली थी। सेहत के प्रति सजग रहने वाले रघुवंशी रोज ही जिम जाते थे। इतना ही नहीं कसरत करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर करते थे। 13 दिन बाद उनके बेटे की शादी है। इस हादसे की वजह से परिवार गमगीन है। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा कि क्या करें।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?