राजस्थान ( Rajasthan ) के जयपुर ( Jaipur ) में एक एलएलबी छात्र कार्तिकेय ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने सुसाइड करने से पहले दोस्त को बुलाया और जब वह पहुंचा तो उसके सामने निर्माणाधीन इमारत से छलांग लगा दी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जयपुर ( Jaipur ) पुलिस को मृतक कार्तिकेय के पास सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में छात्र ने एक महिला दोस्त और कुछ दोस्तों को परेशान करने की बात लिखी है। छात्र ने लिखा कि ‘मुझे सुरेखा सिंह, उसका भाई श्याम सिंह और दोस्त रोनी मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं। जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। मरने के लिए भी धमका रहे हैं।’
परिजनों का कहना है कि छात्र घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकला था। वहीं मरने से पहले उसने अपने दोस्त विशाल को कई कॉल किए थे लेकिन दोस्त ने फोन नहीं उठाया। विशाल ने बताया कि वह परीक्षा दे रहा था। इसलिए फोन नहीं उठा सका। जब उसने कार्तिकेय को कॉल लगाया तो उसने जेईसीआरसी की तरफ बुलाया। कार्तिकेय ने कहा कि ‘जेईसीआरसी की तरफ आ जा। मैं दिख जाऊंगा।’ विशाल ने आगे कहा कि मुझे कातिर्केय निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत पर बैठा दिख गया। मैंने उससे कहा कि मैं ऊपर आ रहा हूं। कातिर्केय ने कहा कि ‘तू वहीं रुक मैं ही नीचे आ रहा हूं। यह कहकर बिल्डिंग से छलांग लगा दी।’
विशाल ने कार्तिकेय की गर्लफ्रेंड को लेकर बताया कि दो साल पहले कातिर्केय की सुरेखा से दोस्ती हुई थी। दोनों की बातचीत होती रहती थी। अब सुरेखा की रोनी से दोस्ती हो गई है। अब उसे नहीं पता कि क्या हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जयपुर ( Jaipur ) के महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में कातिर्केस की जेब की तलाशी ली। तलाशी में जेब में एक माला, 660 रुपए कैश और एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लिखा था कि मुझे सुरेखा सिंह, उसका भाई श्याम सिंह और दोस्त रोनी मुझे ब्लैकमेल कर रहे है। जान से मारने की धमकियां दे रहे है। मरने के लिए भी धमका रहे है। धमकी देकर 30 हजार रुपए ले चुके है।


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस