उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कासगंज ( Kasganj ) में थाना ढोलना क्षेत्रांतर्गत शनिवार की देर शाम छाए घने कोहरे के चलते स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार छह में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीररुप से घायल हुए। हादसे के समय कार सवार दिल्ली से गांव वापस लौट रहे थे। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाई। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रुप से घायल दो लोगों का उपचार चल रहा है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के रिश्ते में पति, पत्नी, पुत्र और भतीजा थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार शाम 7 बजे के आसपास कासगंज ( Kasganj ) में हुआ। दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार कासगंज-अतरौली मार्ग पर अतरौली की तरफ से आ रही थी। घना कोहरा होने के कारण सड़क के किनारे लगा पेड़ कार चालक को नहीं दिखा। परिणामस्वरूप तेज गति से जा रही कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में मूल रूप से सहावर इलाके के सेवनपुर गांव निवासी अमीरुल जमा (57), उनकी पत्नी नूरबानो (55), बेटा अब्दुल कदीर (27) और भतीज सुबेद (22) की मौत हो गई।
डाक्टरों ने परीक्षण के बाद चारों घायलों को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में मृत अमीरुल जमा की पुत्री आशिमा और एक अन्य भतीजा नुसरत गंभीर रुप से घायल हुए हैं।इस हादसे में स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल कार से बाहर निकाला जा सका।। घटना की सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, सीओ अजीत चौहान मौके पर पहुंच गए।
थाना ढोलना क्षेत्रांतर्गत घने कोहरे के कारण हुए एक्सीडेंट के संबंध में पुलिस अधीक्षक कासगंज @bbgtsmurthyips द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/mMrZ4JgUHh
— KASGANJ POLICE (@kasganjpolice) January 7, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?