पंजाब ( Punjab) के जिला संगरूर (Sangrur )की तहसील सुनाम के गांव चट्ठा ननहेड़ा के शेलर में सोमवार अल सुबह पांच मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक बेसुध मजदूर अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान बिहार निवासी अंत कुमार, राधे सदा, सचिन कुमार, सतवाण कुमार और नारायण सदा के रूप में हुई है।वहीं उपचाराधीन मजदूर की पहचान रूदल सदा के रूप में हुई है। सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हादसे का शिकार सभी मजदूर बिहार (Bihar ) के बेगूसराय (Begusarai ) जिले से संबंधित बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को करीब दस बजे काम निपटाकर शैलर में काम करने वाले सत्यनारायण साधा, करण साधा, सचिन कुमार, राधे साधा, अमंत कुमार और शिवरूद्र, शैलर में ही बने एक ही कमरे में सो गए। सर्दी से बचने के लिए इन्होंने अंगीठी जला ली। सोमवार सुबह को काम पर नहीं आते देख लेबर ठेकेदार ने मजदूरों को जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खोलने पर मालिकों को सूचना दी गई।
इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो सत्यनारायण साधा, करण साधा, सचिन कुमार, राधे साधा और अमंत कुमार मृत अवस्था में पाए गए। जबकि शिवरूद्र की सांस चल रही थी। शिवरूद्र को तुरंत सुनाम के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। संगरूर (Sangrur ) पुलिस ने हादसे की पुष्टि करते कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक सभी मजदूरों ने बीती 8 जनवरी की रात करीब 12 बजे कमरे में ठंड से बचाव के लिए अंगीठी जलाई थी। उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया, जबकि किसी अन्य जगह से भी वेंटिलेशन के लिए कोई रास्त नहीं था। ऐसे में अंगीठी के धुएं से गैस का दबाव बनने के कारण ऑक्सीजन की कमी हो गई। सभी मजदूर सोते ही रह गए और उनकी मौत हो गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?