महाराष्ट्र (Maharashtra ) के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis ) ने डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने लोगों को चैलेंज दिया है कि वो भी इस गाने पर डांस करते हुए वीडियो पोस्ट करें। 6 जनवरी को उनका नया गाना ‘मूड बना लिया’ रिलीज हुआ है। इस गाने को खुद अमृता ने अपनी आवाज दी है।
उनका यह सॉन्ग रिलीज होने के बाद से यूट्यूब और ऑडियो वर्जन में ट्रेडिंग में बना हुआ है। इस गाने में अमृता अलग-अलग लोकेशन पर डांस करती हुई दिख रही हैं।
रिलीज होने के बाद से इस गाने को 2.3 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। अब अमृता फडणवीस(Amruta Fadnavis ) ने अपने सोशल मीडिया पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है और लिखा, ‘इस गाने पर हुक स्टेप कीजिए और गाने के हैशटैग के साथ खुद की रील बना कर हमें भी टैग करिए।’वीडियो में देखा जा सकता है कि अमृता ब्लैक कलर की ड्रेस के साथ हील्स जूस पहने हुए हुक स्टेप्स करती हुई दिख रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक जब अमृता फडणवीस(Amruta Fadnavis ) से उनके पति और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के रिएक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘उन्हें गाना पसंद आया, लेकिन उन्हें ट्रोलिंग का डर रहता है क्योंकि वे ऐसे पद पर हैं जहां अधिकतर लोगों से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।’
अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis ) वैसे तो अपने आप को सोशल वर्कर और बैंकर बताती हैं, लेकिन सिंगिंग और डांसिंग में उनको काफी इंटरेस्ट है। वो अब तक कई गाने रिलीज कर चुकी हैं। उन्होंने ‘तेरी मेरी फिर से’, ‘बेतिया’, ‘वो तेरे प्यार का गम’, ‘शिव तांडव’ जैसे कई गाने गाएं हैं।
उनके गानों को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। हालांकि एक राजनेता की पत्नी होने के नाते कई बार इसके लिए ट्रोल भी कर दिया जाता है।
अमृता फडणवीस का कहना है कि उनके पति देवेंद्र फडणवीस को उनके काम से कोई आपत्ति नहीं है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘वो जब सीएम थे या आज जब वो डिप्टी सीएम हैं, उन्होंने कभी मेरे काम को छोटा नहीं समझा।
वो मेरे किसी भी काम को छोटा नहीं समझते हैं। जब बच्चे अपने मां-बाप को एक दूसरे के काम की इज्जत करते देखते हैं तो ये महिला सशक्तिकरण के लिए काफी लाभप्रद होता है।’
Show us what you’ve got! ?
Take #MoodBanaleya hookstep challenge and create your own reel using the song hashtag and tag us in them.
Tune in now: https://t.co/mPDS74OYIj
@TSeries #BhushanKumar @meetbros @kumaarlyricswriter @Ad7777Adil
? ? pic.twitter.com/VHiDcEfqTK— AMRUTA FADNAVIS (@fadnavis_amruta) January 8, 2023
The bride tribe has Instagram grooving as the audio of #MoodBanaleya is now trending on reels! Thank you for your constant support. Tune in now: https://t.co/3p2sWnnpdW#tseries #BhushanKumar @fadnavis_amruta @Avinash_galaxy @MehakGhai23 @meetbros @kumaarofficial @Ad7777Adil pic.twitter.com/fxVrE2fwct
— T-Series (@TSeries) January 9, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?