ओडिशा ( Odisha ) में चल रहे हॉकी विश्व कप ( Hockey World Cup ) में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है।मेजबान भारत ने स्पेन( Spain) को 2-0 से हराकर विश्वकप में शानदार आगाज किया। राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह की गोल की बदौलत टीम इंडिया ने जीत हासिल की। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पिछले तीन मैचों से स्पेन के खिलाफ जीत नहीं मिलने के क्रम को भी तोड़ दिया। भारत की यह विश्वकप में स्पेन के खिलाफ सात मैचों में तीसरी जीत रही, तीन मुकाबले में स्पेन जीता, जबकि एक ड्रॉ रहा। अंतिम बार विश्वकप में भारत ने स्पेन को 2002 के विश्वकप में 3-0 से हराया था।
भारत ने हॉकी विश्व कप ( Hockey World Cup ) के अपने पहले मैच में स्पेनस्पेन( Spain) को 2-0 से हरा दिया। पूल डी में टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही दूसरा पायदान हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने इससे पहले वेल्स को 5-0 से हराया था। वह बेहतर गोल अंतर के कारण पहले स्थान पर है। टीम इंडिया के लिए अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने दो बेहतरीन गोल किए। अमित रोहिदास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत का दूसरा मैच में अब 15 जनवरी (रविवार) को मजबूत इंग्लैंड के खिलाफ होगा। इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में वेल्स को 5-0 से हराया था।
भारत ने मैच में शुरुआत धीमी की थी। शुरुआती पांच मिनटों तक स्पेन स्पेन( Spain) ने टीम इंडिया को काफी छकाया, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा भारत ने मैच में पकड़ बनानी शुरू कर दी। इसका फायदा 11वें मिनट में टीम इंडिया को मिली। भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन उस पर गोल नहीं आ सका। अगले ही मिनट में दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर अमित रोहिदास ने शानदार गोल कर टीम इंडिया को 1-0 से आगे कर दिया।
भारत ने 26वें मिनट में दूसरा गोल किया। हार्दिक सिंह ने चार खिलाड़ियों को छकाते हुए जबरदस्त गोल किया। उनका यह गोल लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस विश्व कप में भारत का यह पहला फील्ड गोल है। हार्दिक स्पेन के सर्कल में गेंद को लेकर आगे बढ़ रहे थे। वह गोलपोस्ट के करीब खड़े ललित उपाध्याय को गेंद देना चाहते थे, लेकिन स्पेन के डिफेंडर से लगकर गेंद गोलपोस्ट में चली गई। हार्दिक ने टीम इंडिया को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत ने कोई गोल नहीं किया।
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में राउरकेला सबसे बड़ा शहर है जिसे भारतीय हॉकी का उद्गम स्थान माना जाता है जहां से 60 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी (पुरूष और महिला) निकले हैं जिसमें हॉकी इंडिया के मौजूदा अध्यक्ष दिलीप टिर्की भी शामिल हैं। पंजाब के संसारपुर को पहले भारतीय हॉकी की नर्सरी माना जाता था लेकिन हाल के समय में इसमें गिरावट देखने को मिली है। इंग्लैंड और वेल्स के बीच मैच (शाम पांच बजे) देखने के लिये हजारों हॉकी प्रशंसक गेट पर लाइन लगाये खड़े थे जिसमें से कई इस नये नवेले स्टेडियम की झलक पाने और यहां भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय मैच को देखने आये थे।
India begin their #HockeyWorldCup campaign with a 2-0 win over Spain!
Goals from Amit Rohidas (12′) and Hardik Singh (26′) pic.twitter.com/qbF21hTz3Z
— ESPN India (@ESPNIndia) January 13, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?