महाराष्ट्र (Maharashtra ) के पुणे( Pune ) के मुंधवा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के चार लोग मृत पाए गए। केशव नगर में एक परिवार के चार सदस्य एक 24 वर्षीय बेटा और एक 17 वर्षीय बेटी अपने आवास पर मृत पाए गए। पुणे पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। जांच चल रही है।
पुणे( Pune ) के मुंधवा थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दीपक थोटे (55), उनकी पत्नी इंदु (45), उनका बेटा (24) और बेटी (17) शुक्रवार देर रात केशवनगर इलाके में अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस अधिकारी ने कहा, “अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हम आत्महत्या के कोण से जांच कर रहे हैं और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार को कुछ आर्थिक नुकसान हुआ है।”यह सब पड़ोस में रहने वाले लोगों को पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मुंधवा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि शेयर बाजार में घाटे के चलते इस परिवार ने आत्महत्या की है।
दंपति 2 महीने पहले केशवनगर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। बीती रात से छोटे से घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस में रहने वाले लोगों ने कई बार दरवाजा खटखटाया. छोटे जोड़े ने दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोस में रहने वाले कुछ नागरिकों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया।
दरवाजा खोलने के बाद उन्हें घर के बेडरूम में 4 लोगों की लाशें मिलीं. घटना की जानकारी नागरिकों ने तत्काल पुणे( Pune )पुलिस को दी। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक घर में कहीं और कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है. घर में खाने में दो सब्जी और चपाती मिली हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए कब्जे में लिया है।
पुणे के मुंधवा इलाके के केशव नगर में एक ही परिवार के 4 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। जांच की जा रही है: पुणे पुलिस अधिकारी, महाराष्ट्र
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?