मथुरा के वृंदावन (Vrindavan) में श्री बांकेबिहारी मंदिर (Banke bihari Temple )पर प्रस्तावित कॉरिडोर का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को भी विद्यापीठ चौराहे पर ब्रजवासियों का धरना जारी रहा। धरने में शामिल ब्रजवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम खून से पत्र लिखे हैं।विरोध में बाजार बंद है।
वृंदावन (Vrindavan) के नागरिकों ने मुख्यमंत्री योगी के नाम खून से पत्र लिखकर कॉरिडोर न बनाने की मांग की। पत्र लिखने वालों में गोविंद खंडेलवाल, अमित गौतम, मेघ श्याम गौतम, दीपक गोयल, अशोक शर्मा, आशीष वशिष्ठ, गणेश गोस्वामी, श्रीवल्लभ गौतम, नीरज गोस्वामी सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर शासन-प्रशासन की मनमानी सहन नहीं करेंगे। कॉरिडोर बनाने के नाम पर वृंदावन (Vrindavan) के प्राचीन स्वरूप और कुंज गलियों के अस्तित्व को नहीं मिटने देंगे। यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार मांगों को नहीं मानती। अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वृंदावन की कुंज गलियां विश्व प्रसिद्ध हैं। यहां जब कुंज गलियां ही नहीं रहेंगी तो इस नगरी की पहचान क्या रहेगी ?
ज्ञात हो कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में कॉरिडोर बनाया जाना प्रस्तावित है। इसको लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। रविवार को व्यापारियों ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र का बाजार बंद रखकर विरोध किया। सेवायतों के परिवार की महिलाओं ने मंदिर के चबूतरे पर प्रदर्शन कर सरकार को कोसा। महिलाओं ने कीर्तन करते हुए बिहारी जी रक्षा करो, स्वामी जी रक्षा करो का उद्घोष किया। देर शाम व्यापारियों ने विद्यापीठ मार्ग पर बैठकर विरोध किया। मंदिर तक पैदल मार्च निकाला। मंदिर के चबूतरे पर कीर्तन कर आराध्य से प्रार्थना की।
व्यापारियों ने मंदिर क्षेत्र के दाऊजी तिराहे से लेकर विद्यापीठ चौराहा, दुसायत, स्नेह बिहारी आदि इलाकों में अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। इससे दर्शन को आए श्रद्धालुओं को मंदिर खुलने तक खाने-पीने की सामग्री की दिक्कत हुई। विद्यापीठ चौराहे, बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर लद्दाराम धर्मशाला के सामने व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए कॉरिडोर को लेकर नारेबाजी भी की।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?