भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने ने बुधवार को त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय ( Tripura, Nagaland, Meghalaya )के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा। मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। सभी राज्यों के नतीजों का ऐलान 2 मार्च को होगा। इन चुनावों की एक दिलचस्प बात यह है कि तीनों राज्यों में बहुमत का आंकड़ा 31 है।तीनों ही राज्यों में 60-60 सदस्यीय विधानसभा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि तीनों राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय ( Tripura, Nagaland, Meghalaya ) में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा है और यहां चुनावी हिंसा भी ज्यादा नहीं होती। हम यहां पर निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, ”तीनों राज्यों में कुल 62.8 लाख मतदाता होंगे। नगालैंड में 13.09 लाख, मेघालय में 21.61 लाख और त्रिपुरा में 28.13 लाख मतदाता होंगे। तीनों राज्यों में कुल 31.47 लाख महिला मतदाता होंगी। इनमें त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 13.98 लाख महिला वोटर होंगी। तीनों राज्यों में कुल 1.76 लाख मतदाता ऐसे होंगे, जो पहली बार वोट डालेंगे। मेघालय में सबसे ज्यादा 81,443 मतदाता 18-19 साल के होंगे, जो पहली बार मतदान करेंगे।”
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ”तीनों चुनावी राज्यों की खास बात यह है कि यहां पर वोट डालने वाली महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रहती है। पिछले विधानसभा चुनाव में वोट डालने वाली महिलाओं की संख्या नगालैंड में 86%, मेघालय में 87% और त्रिपुरा में 91% रही है।”
”पिछले चुनावों में हिंसा नहीं हुई है। महज दो-तीन राज्यों में ही अब चुनावों के दौरान हिंसा होती है। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हम इन तीनों राज्यों में भी हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
Schedule for GE to the Legislative Assemblies of Meghalaya, Nagaland & Tripura.#AssemblyElections2023 #ECI pic.twitter.com/nZLJtADBMz
— Election Commission of India #SVEEP (@ECISVEEP) January 18, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?