राधास्वामी मत के पांचवे गुरु और आगरा विश्वविद्यालय (Agra University) के पूर्व कुलपति प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर (Dadaji Maharaj) का आज पूर्वान्ह में निधन हो गया। दुनिया भर के राधास्वामी मत के अनुयायियों में शोक की लहर है। हजूरी भवन, पीपल मंडी, आगरा में हर कोई राधास्वामी नाम का जाप कर रहा है। अंतिम यात्रा 27 जनवरी, 2023 को हजूरी भवन से ताजगंज मोक्ष धाम के लिए प्रस्थान करेगी
बताया कि दादाजी (Dadaji Maharaj)आगरा विश्वविद्यालय के दो बार कुलपति रहे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कुलपति के रूप में विश्वविद्यालय में अनेक सुधार किए। यहां कई व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को शुरू किया। हजूरी भवन का वर्तमान स्वरूप भी दादाजी महाराज की देन है। उनके द्वारा किए गए सुधार कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।आगरा में हजूरी भवन से जारी की गयी सूचना के अनुसार राधास्वामी सत्संग का आदि केंद्र हजूरी भवन, पीपल मंडी, आगरा में स्थापित है। इसके अधिष्ठाता परम पुरुष पूरन धनी दादाजी महाराज (Dadaji Maharaj)प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर ने 25 जनवरी को चोला छोड़ दिया है। उनकी अंतिम यात्रा 27 जनवरी को हजूरी भवन से सुबह 10 बजे ताज गंज के लिए प्रस्थान करेगी।
हजूर महाराज का जन्म पीपल मंडी, आगरा में 14 मार्च, 1829 को कायस्थ परिवार में हुआ था। उनके पिता राय बहादुर उस समय के प्रसिद्ध वकील थे। राधास्वामी स्वामी के संस्थापक स्वामी जी महाराज ने हजूर महाराज को अपना उत्तराधिकारी बनाया। स्वामी जी महाराज के वे परमसेवक थे। 6 दिसम्बर, 1898 को उन्होंने हजूरी भवन में शरीर त्याग किया। हजूरी भवन में ही हजूर महाराज की समाध है। यहां प्रतिदिन सत्संग होता है। उसी पीढ़ी के वर्तमान आचार्य दादाजी महाराज थे ।
दादाजी महाराज (Dadaji Maharaj)ने सेंट जॉन्स कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की। वे आगरा कॉलेज के इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर रहे। मार्गदर्शन में दर्जनों लोगों ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है । आगरा विश्वविद्यालय के दो बार कुलपति रहे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। दादाजी महाराज ने कुलपति के रूप में विश्वविद्यालय में अनेक सुधार किए। तमाम व्यावसायिक पाठ्यक्रम उन्हीं की देन है। हजूरी भवन का वर्तमान स्वरूप भी दादाजी महाराज की देन है। उनके द्वारा किए गए सुधार कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?