केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2023) का ऐलान कर दिया। इस साल पद्म विभूषण ( Padma Vibhushan )के लिए कुल 6 कुल चार नाम चुने गए हैं, जबकि 9 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए हैं। इसके अलावा पद्मश्री सम्मान के लिए 91 नामों का चयन हुआ है।
भारत के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा चिकित्सा (बाल रोग) के क्षेत्र में ओआरएस अग्रणी दिलीप महलानाबीस को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) प्राप्त होगा।
इसके साथ-साथ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा, करोड़ों दिलों पर राज करने वाले तबलावादक जाकिर हुसैन , करोड़ो बच्चों के लिए जीवनदान की तरह काम करने वाले ओआरएस को तैयार करने वाले डा दिलीप महालानबीस, विख्यात आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोशी और विज्ञान से जुड़े रहे वर्धन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
इन इसके अलावा पद्म भूषण (Padma Bhushan )के लिए जिन 9 नामों का एलान हुआ है उनमे कुमार मंगलम बिड़ला और सुधा मूर्ति के नाम है। इनके अलावा 91 को पद्मश्री सम्मान दिया गया है, दो विदेशी या एनआरआई कैटेगरी में हैं और सात लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं।
इस साल 91 पद्मश्री का ऐलान किया गया है। इस सूची में हीराबाई लोबी, मुनीश्वर चंदर डावर, राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत), RRR फिल्म के संगीतकार एम.एम. कीरवानी और अभिनेत्री रवीना रवि टंडन के नाम शामिल हैं। पद्मश्री पाने वाली अन्य हस्तियों में नगा समाजसेवी रामकुईबांवे नेवमे, वीपी अप्पुकुट्टन पोडुवाल,एससी शेखर, जीव कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय वेदिवेल गोपाल व मोसी सदाइयन, जैविक खेती के प्रेरक तुलाराम उपरेती तथा नेकराम शर्मा भी हैं. जनुम सिंह साय, धनीराम टोटो, बी बालकृष्ण रेड्डी, अजय कुमार मंडावी, रानी मचैया, केसी रुनरेमसांगी, रिसिंगबोर कुरकलांग, मंगला कांति रॉय, मोआ सुबोंग, मुनीवेनकटप्पा, डोमार सिंह कुंवर, परसुराम कोमाजी खुने, गुलाम मोहम्मद ज़ाज, भानुबाई चितारा, परेश राठवा, कपिल देव प्रसाद भी शामिल हैं।
2023 के लिए राष्ट्रपति ने तीन युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2023) को प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं। सूची में विदेशी/NRI/PIO/OCI की श्रेणी के 2 और 7 लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा। दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत ओआरएस अग्रणी दिलीप महालानबिस और एस एम कृष्णा पद्म विभूषण प्राप्त करेंगे।
2023 के लिए राष्ट्रपति ने 3 युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं। सूची में विदेशी/NRI/PIO/OCI की श्रेणी के 2 और 7 लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा। pic.twitter.com/pfMuElRoO1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?