त्रिपुरा ( Tripura ) के पूर्व टीएमसी प्रमुख सुबल भौमिक( Subal Bhowmik )और राज्य के माकपा नेता मोबोशर अली मुख्यमंत्री माणिक साहा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री साहा ने कहा, आगामी चुनाव के मद्देनजर इन दोनों नेताओं के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा नेतृत्व के कारण जनता का भरपूर समर्थन और हम पर विश्वास है। उन्होंने दावा किया कि त्रिपुरा में एक बार फिर निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी।
पार्टी में शामिल होने के बाद सुबक भौमिक ( Subal Bhowmik )और मोबोशर अली ने केंद्रीय गृहमत्री अमित शाह और पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक यहां पार्टी मुख्यालय में हुई।.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस बैठक में मौजूद थे। उनके अलावा भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी की सीईसी के अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और प्रदेश इकाई के कोर समूह के सदस्य भी शामिल हुए।
उधर त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को पार्टी की बैठक हुई, बैठक में पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी महेश शर्मा और राज्यसभा सदस्य बिप्लब देब भी शामिल हुए थे ।
60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होना था, लेकिन अब 27 फरवरी को वोटिंग होने की खबर आ रही है। वहीं नामांकन भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। वोटों की गिनती दो मार्च को होगी। बीजेपी ने 2018 में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 20 साल के शासन को खत्म करते हुए त्रिपुरा में अपनी पहली सरकार बनाई थी।
Delhi | Former Tripura TMC chief Subal Bhowmik and CPI(M) leader from the state Moboshar Ali join BJP in the presence of Tripura CM Manik Saha. pic.twitter.com/bKXkjsPCmV
— ANI (@ANI) January 27, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?