मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के पन्ना( Panna ) शहर में शनिवार को एक व्यापारी ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को पन्ना ( Panna )जिले के कपड़ा व्यापारी संजय सेठ ने अपने ही घर में पत्नी मीनू सेठ को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली थी। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें व्यापारी ने कर्जदारों के नाम लिखे थे।व्यापारी ने खुदकुशी से पहले दो वीडियो भी बनाए। जिसमें संजय कह रहे हैं- ‘गुरु माफ करना आपका चेला कमजोर पड़ गया। आप बहुत शक्तिशाली हैं। आप सनातन की अलख जलाते रहना। मैं जा रहा हूं, अब जीने की इच्छा नहीं है। जो भी मेरी बेटी की शादी करे, धूमधाम से करना। मेरे और मेरी पत्नी के अकाउंट में लगभग 29 लाख रुपए हैं। बेटी की शादी में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। कर्जदार पैसे दे देंगे, बेटी की शादी में 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक खर्च करना। सब लोग मुझे माफ कर देना।’
व्यापारी संजय ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को गुरु माना था। संजय सोशल मीडिया पर भी धीरेंद्र शास्त्री की फोटो अपलोड कर उन्हें गुरु कहकर संबोधित करते थे। इसी आधार पर परिजन मान रहे हैं कि संजय ने वीडियो में भी धीरेंद्र शास्त्री को ही गुरु कहा है।
संजय ने सुसाइड नोट में कर्जदारों के नाम भी बताए। जिसमें उन्होंने लिखा कि किस कर्जदार से कितने पैसे लेना हैं। उन्होंने इन कर्जदारों के मोबाइल नंबर भी लिखे। संजय ने वीडियो में यह भी बताया कि कौन आसानी से पैसे दे देगा और कौन सालों से पैसे देने में आनाकानी कर रहा है। आखिर में संजय ने कर्जदारों के लिए कहा कि मेरे बेटे-बेटी के लिए पैसे दे देना। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में संजय सेठ ने स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है। संजय का एक बेटा अथर्व और बेटी राशि हैं।
संजय पन्ना ( Panna )शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी स्वर्गीय रतन सेठ के छोटे बेटे थे और उनका कपड़ों का कारोबार है। बताया जा रहा है कि संजय ने अपने ही नाम से लाइसेंसी बंदूक ले रखी थी, हालांकि पुलिस का कहना है कि इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?