झारखंड ( Jharkhand ) के धनबाद (Dhanbad ) जिले में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यहां के जोड़ाफाटक रोड पर स्थित आशीर्वाद टावर के तीसरे फ्लोर पर आग लगी है। धनबाद उपायुक्त ने पुष्टि की है कि धनबाद के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग में 10 महिलाओं, तीन बच्चों और एक अन्य सहित 14 की मौत हो गई है।अब तक 35 से अधिक घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
एसएसपी धनबाद (Dhanbad ) संजीव कुमार ने बताया कि अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और35 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। अपार्टमेंट में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कई लोग मौजूद थे। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। हम रेस्क्यू पर फोकस कर रहे हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल मौके पर दमकल गाडियां पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। गौरतलब है कि इस टॉवर के पास में ही एक अस्पताल भी स्थित है। भीषण आग के कारण अपार्टमेंट में रहने वाले लोग काफी डरे और सहमे हैं। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर में ब्लास्ट बताया जा रहा है।
आग दीया गिरने से लगी। फिर गैस सिलेंडर से भड़क उठी। पहले सिलेंडर ब्लास्ट से आग लगने की बात सामने आई थी। 20 से अधिक फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया।
आग मंगलवार शाम साढ़े छह बजे थर्ड फ्लोर पर लगी। देखते-देखते एक फ्लैट से दूसरे फ्लैट और फिर 5 फ्लोर तक फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि झुलसने के कारण शव पहचान में नहीं आ रहे हैं। कुछ शव एक-दूसरे से चिपके हुए हैं।
मृतकों में 10 महिलाएं, तीन बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा। बिल्डिंग में अब भी कई लोग फंसे हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।इमारत में करीब 70 फ्लैट होने की बात सामने आई है।
फोर्थ फ्लोर पर सुबोध लाल वर्णवाल का फ्लैट है। उनकी बेटी पूजा की शादी मंगलवार को थी। सुबोध लाल के रिश्तेदार अशोक लाल ने बताया कि दुल्हन तैयार होकर शाम पांच बजे मैरिज गार्डन चली गई थीं। वहीं पूजा की मां, चाची, मौसी समेत महिलाएं और बच्चे तैयार होकर निकलने वाले थे। वे आग में घिर गए। वे बदहवास होकर इधर-उधर भाग रहे थे। महिलाएं लगेज लेकर सीढ़ी से नीचे उतरने लगीं। इसी दौरान आग की लपटों में घिरकर पूजा की मां माला देवी, मौसी सविता देवी, सविता देवी का 8 साल का बेटा अमन, एक अन्य रिश्तेदार सुशीला देवी और चार साल की बच्ची तान्या की मौत हो गई। पूजा के दादा की भी मौत की सूचना है।
लोगों के मुताबिक अपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर पर पंकज अग्रवाल का फ्लैट है। शाम को फ्लैट में महिला पूजा के दौरान दीया प्रज्जवलित किया था। एक बच्चे ने दीया नीचे गिरा दिया। नीचे बिछे कारपेट में आग लग गई। जब तक महिला आग बुझाती, वहां से आग की लपटें निकलने लगी। महिला बच्चे को लेकर निकल गई।
इधर, आग तेजी से थर्ड और फोर्थ फ्लोर के फ्लैट तक फैल गई। फ्लैट में रखे सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इससे आग और भड़क गई।
14 people dead & 12 others are injured in the fire that broke out in an apartment in Dhanbad. Several people were in the apartment to attend a marriage function. Cause of the fire is still not known. We’re focusing on rescue. Injured shifted to hospital: SSP Dhanbad Sanjiv Kumar
— ANI (@ANI) January 31, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?