नोएडा ( Noida ) के सेक्टर-168 की गोल्डन पाम सोसायटी में 26 साल के युवक ने 20वीं मंजिल के फ्लैट से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नमन मदान (Naman Madan)बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ( software engineer ) था। वह एक लड़की के साथ चंडीगढ़ से आया था। उसने यह फ्लैट कुछ दिन के लिए किराए पर लिया था। जिस समय युवक ने आत्महत्या की उस समय लड़की भी कमरे में थी।
नोएडा ( Noida ) पुलिस के मुताबिक, लड़की और युवक दोनों गुरुवार को एक साथ फ्लैट में आए थे। लड़की ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन्होंने दो दिन तक शराब पी। शुक्रवार को फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कंफ्यूजन हुआ। इसके बाद वह गार्ड के पास जाने लगी। रात 9 बजे जैसे ही वह कमरे से निकल रही थी, नमन बालकनी से कूद गया। वह नीचे रेस्टोरेंट में खाना खा रही महिला पर गिरा। हादसे में महिला घायल हुई है। फिलहाल महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
नोएडा ( Noida ) पुलिस ने बताया कि नमन (Naman Madan)सेक्टर-15 सोनीपत का रहने वाला था। वो वीवान कंपनी बेंगलुरु( Bengaluru ) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। इस समय वह वर्क फ्रॉम होम में काम कर रहा था। वहीं, लड़की प्राइवेट कॉलेज में टीचर है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों क्लासमेट थे।
नमन और उसकी महिला मित्र दोनों सोनीपत में 12वीं तक पढ़े थे। इसके बाद युवती चंढ़ीगढ़ चली गई। वहां उसने ग्रेजुएशन किया। वहीं, नमन ने एमिटी से ग्रेजुएशन किया। 2 फरवरी को युवती दिल्ली आई। उसे विदेश जाना था। इसके लिए वह वीजा अप्लाई करने आई थी। दिल्ली में दोनों की मुलाकात हुई। दोनों ने वहीं से सेक्टर-168 स्थित पॉम ओलंपियो सोसायटी में ऑनलाइन स्टूडियो अपार्टमेंट बुक किया।
पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसका कहना है कि दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने सुसाइड किया। पुलिस ने बताया कि लड़के के परिजन आ गए हैं, उनसे बातचीत की जा रही है। वहीं सोसाइटी के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जो भी तहरीर दी जाएगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे के दिन यानी 3 फरवरी को युवती की एक सहेली भी इन दोनों से मिलने अपार्टमेंट आई थी। कुछ देर के बाद वह भी वहां से चली गई। उस युवती को भी थाने में बुलाकर पूछताछ की गई।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा