शेयर बाजार में अडानी समूह (Adani Group) के शेयरों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच समूह ने बड़ा एलान किया है। सोमवार को एक बयान जारी कर कंपनी ने कहा है कि वह अपनी लिस्टेड कंपनियों के 1.114 अरब डॉलर (यानी करीब 9185 करोड़ रुपये) के गिरवी पड़े शेयर सितंबर 2024 से पहले रिलीज करा रही है।
समूह (Adani Group) की ओर से की गई घोषणा के अनुसार अडानी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन के 168.27 मिलियन के शेयर रिलीज कराये जाएंगे जो कि कंपनी में प्रमोटर्स की कुल होल्डिंग का 12 प्रतिशत है। वहीं अदाणी ग्रीन के 27.56 मिलियन के शेयर रिलीज कराये जाएंगे यह प्रमोटर होल्डिंग का 3% है।
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि अडानी समूह के प्रवर्तक सितंबर 2024 में परिपक्वता से पहले गिरवी रखे गए शेयरों को रिलीज करने के लिए 1,114 मिलियन डॉलर का प्री-पेमेंट कर दिया है। अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड के 11.77 मिलियन शेयर रिलीज कराये जाएंगे ।जो कि कंपनी में प्रमोटर होल्डिंग का 1.4% है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि प्रमोटर्स की ओर से अपने ऋण भुगतानों के प्रति वित्तीय संस्थानों को आश्वस्त करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च की अडानी समूह के संबंध में एक रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। समूह का मार्केट कैप घटकर लगभग आधा हो गया है। इस बीच समूह ने अपना एफपीओ भी वापस ले लिया है। रिपोर्ट में अडानी समूह के खातों में गड़बड़ी का दावा किया गया था।
अडानी समूह (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को शुरुआती कारोबार में अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 9.50 प्रतिशत नीचे आ गया। बीएसई (BSE) पर अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 1,597.95 रुपये पर कमजोर खुलने के बाद और गिरकर 1,433.60 रुपये पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 9.50 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। बाद में यह 6.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1480.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?