मैनपुरी ( Mainpuri ) की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ( Additional District Judge) (पाक्सो) पूनम त्यागी ( Poonam Tyagi)की मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे( Agra-Lucknow Expressway ) पर उनकी कार, आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके ड्राइवर की हालत गंभीर है। उसे सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
पूनम त्यागी ( Poonam Tyagi)का घर गाजियाबाद (Ghaziabad ) में था। शनिवार-रविवार की छुट्टी पर वह घर गई थीं। मंगलवार सुबह गाजियाबाद से वापस मैनपुरी( Mainpuri ) लौट रहीं थीं। तभी सुबह करीब 9 बजे यह हादसा हुआ है। माना जा रहा है कि उनकी कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 65.700 माइल स्टोन के समीप पहुंची, तभी चालक को नींद आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। सचिन मेरठ का रहने वाला है। घटना के समय एडीजे कार की पीछे वाली सीट पर बैठी हुई थीं। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि हादसे की जांच की जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस तुरंत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश और ड्राइवर को सैफई पीजीआई ले गई। वहां महिला जज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार को क्रेन से हाईवे से हटाया गया। हादसा शिकोहाबाद में नगला खंगर थाना क्षेत्र के पास हुआ है।एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का सैफई पीजीआई में पोस्टमार्टम किया गया है।जबकि चालक का उपचार चल रहा है।उसकी हालत भी गंभीर है।
गाजियाबाद की रहने वाली स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी ( Poonam Tyagi)का जन्म 4 जुलाई 1977 में हुआ था। इनके पिता का नाम वेद प्रकाश है। इन्होंने 1992 में हाई स्कूल की परीक्षा पास कर 2011 में LLM की डिग्री हासिल की थी। 21 अक्टूबर 2019 में IIPA न्यू दिल्ली के इंस्टिट्यूट से मैनेजमेंट डिप्लोमेन्ट प्रोग्राम फॉर ज्यूडिशियल की ट्रेंनिग ली थी। इसके बाद इनकी तैनाती मैनपुरी ( Mainpuri ) में अपर जिला जज(FTC) पर 3 अगस्त 2019 में तैनाती हुई थी।
मैनपुरी में तैनात एक महिला एडीजे(पॉक्सो) की गाड़ी की फिरोजाबाद जनपद में एक ट्रक के साथ दुर्घटना हो गई। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। ड्राइवर का इलाज चल रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है: विनोद कुमार, एसपी, मैनपुरी pic.twitter.com/aacRtDymDY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?