Thursday, June 04, 2026

News, Wildlife

Uttar Pradesh :गाजियाबाद कोर्ट में तेंदुआ का हमला,4 घंटे बाद पकड़ा गया,पांच लोग घायल

Leopard attack in Ghaziabad court leaves 5 injured, captured after 4 hours

Leopard attack in Ghaziabad court leaves 5 injured, captured after 4 hours   ( ) कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ( Leopard) वहां घुस आया। तेंदुए ने कोर्ट के अंदर मौजूद कई लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ा। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद  (Ghaziabad )सीजेएम कोर्ट के ऑफिस न.050-के सामने जूते पॉलिश करने वाले सलीम नाम के शख्स पर तेंदुए ( Leopard)ने हमला कर घायल कर दिया। शाम 4:10 पर कचहरी में आईएमटी की तरफ से अचानक तेंदुआ घुस आया था। जिसके बाद पहली मंजिल पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में घुस गया। तेंदुए को देख पूरे कचहरी परिसर में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पुलिस आयुक्त और वन विभाग को टीम को दी गई है।
तेंदुआ( Leopard) घुसते ही पुरानी बिल्डिंग के सारे कोर्ट रूम खाली करा लिए गए। पूरी कचहरी में दहशत और अफरा-तफरी मच गई। वकीलों और कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ा। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, “करीब सवा 4 बजे सीजेएम कोर्ट बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर सीढ़ियों के नीचे तेंदुआ पहली बार देखा गया। लोगों को देखते ही तेंदुआ वहां से भागा। वह लोगों पर झपट्‌टा मारते हुए भागने लगा। तेंदुए के हमले में दो ‌‌वकील, एक सिपाही, जूता पॉलिश करने वाला और एक व्यक्ति समेत 5 लोग घायल हुए हैं।”

करीब पांच मिनट तक हमला करते हुए तेंदुआ कोर्ट बिल्डिंग की लिफ्ट में जा घुसा। इसके बाद बिल्डिंग में ऊपर की तरफ चला गया। घटना के सामने आए एक दूसरे वीडियो में तेंदुआ बिल्डिंग में लोहे की ग्रिल के किनारे बैठा दिखाई दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने ग्राउंड फ्लोर पर सीढ़ियों के पास इस तेंदुए को देखा। इसके बाद तेंदुआ हमला करता चला गया।

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.