उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra ) में चल रही जी-20 देशों के डेलीगेशन की बैठक के दौरान रविवार को संगीत नाट्य अकादमी की चेयरपर्सन डॉ. संध्या पुरेचा ( Dr. Sandhya Purecha )की तबितयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें होटल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद नजदीक के हॉस्पीटल ले जाया गया, जहां से उन्हें हार्ट अटैक आने की आशंका के चलते दिल्ली रेफर कर दिया गया।
ताज कन्वेंशन सेंटर में जी 20 देश के प्रतिनिधियों की बैठक चल रही थी। दोपहर तीन बजे भारत की तरफ से चेयरपर्सन 57 वर्षीय डॉ. संध्या पुरेचा( Dr. Sandhya Purecha )के सिर में तेज दर्द, उल्टी और बेचैनी होने लगी। होटल में तैनात डाक्टरों की टीम ने उनकी जांच की तो उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ निकला। तत्काल उनका ईसीजी किया गया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। यहां से उन्हें एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से शांति मांगलिक हास्पिटल में बनाए गए सेफ हाउस में शिफ्ट किया गया। वहां पर हृदय रोग विशेषज्ञ, न्यूरोफिजीशियन सहित डाक्टरों की टीम ने जांच की। सीटी स्कैन के साथ अन्य जांच कराई गईं। ब्लड की जांच कराई गई। इसमें हार्ट अटैक बढ़ाने वाला एंजाइम का स्तर सामान्य से कई गुना अधिक निकला। उनके परिवारीजनों से संपर्क करने के बाद आगे की जांच और इलाज के लिए डाक्टरों की टीम के साथ उन्हें अपोलो हास्पिटल, सरिता विहार नई दिल्ली रेफर कर दिया गया।
सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि चेयरपर्सन डा. संध्या पुरेचा ( Dr. Sandhya Purecha )की तबीयत बिगड़ने पर होटल में बनाए गए आइसीयू में प्राथमिक उपचार दिया गया। ब्लड प्रेशर सामान्य होने के बाद उनके परिवारीजनों के कहने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। उनकी हालत स्थिर है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?