राजस्थान ( Rajasthan ) के बारां ( Baran )जिले में रविवार को तड़के आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने ज्वैलरी की दुकान दुकान का शटर तोड़कर से 100 किलो चांदी और 1 किलो सोना लूट कर ले गये।दुकान में लगे सीसीटीवी में डकैती की पूरी वारदात कैद हो गई।
इसके अलावा आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाश डकैती के बाद जाते नजर आ रहे हैं। दुकान मालिक ने डकैती रोकने के लिए फायरिंग भी की, लेकिन बदमाशों को रोक नहीं सके।डकैती का यह मामला बारां जिले के छिपाबड़ौद कस्बे का है।
पुलिस ने बताया कि कस्बे के मुख्य बाजार में होली खूंट के पास ज्वेलर गौतम गोयल की ज्वेलरी शॉप है, जिसमें बड़ी मात्रा में चांदी और सोने की ज्वेलरी रखी थी।रविवार सुबह करीब 3 बजे हथियारों से लैस 8 बदमाशों ने शॉप का शटर तोड़ा और 100 किलो चांदी समेत करीब एक किलो सोना और अन्य ज्वेलरी लेकर फरार हो गए।यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कस्बे के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर एसपी कल्याणमल मीणा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके से डॉग स्क्वॉड, एफएसएल टीम और साइबर सेल मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए।
बाजार में कुछ दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में 8 बदमाश नजर आ रहे हैं, जिसमें वह डकैती के बाद चांदी लेकर जाते दिख रहे हैं। बदमाशों ने कंधों पर लूट का माल ले रखा है। इन बदमाशों के हाथ में हथियार भी नजर आ रहे हैं।
बारां ( Baran )जिले के एसपी कल्याणमल मीना ने बताया कि ज्वेलरी शॉप से बदमाश करीब 100 किलो चांदी लेकर गए हैं। फिलहाल दुकानदार ने सोना चोरी होने की बात नहीं बताई है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने मामले के आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित किशन गोयल ने बताया कि उनके मकान के नीचे ही उनकी ज्वेलरी की दुकान है। रविवार अल सुबह करीब 4 से 4.30 बजे अचानक दुकान में खटपट की आवाज आई। दुकान के शटर की आवाज होने पर वह उठकर बाहर निकले।
इस दौरान करीब 2-3 बदमाश दिखे और दुकान का शटर ऊंचा था। तो उन्होंने डांटकर उनको भगाने की कोशिश की, लेकिन एक बदमाश ने उन पर गुलेल से हमला कर दिया।इसके बाद वह अंदर गए और अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर आए। इसके बाद उन्होंने फायर भी किया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा