मुंबई ( Mumbai) के पवई इलाके में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे(IIT Bombay ) के एक छात्र ने रविवार को परिसर में स्थित हॉस्टल की सातवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि 18 वर्षीय छात्र का नाम दर्शन रमेश सोलंकी है, जो मूल रूप से गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला था ,और बीटेक (केमिकल) कोर्स का प्रथम वर्ष में था।
पुलिस ने बताया कि घटना का पता तब चला जब आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay )परिसर में सुरक्षाकर्मियों ने युवक को खून से लथपथ देखा। उन्होंने कहा कि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। उसने छात्रावास की इमारत के आश्रय क्षेत्र से कूदकर जान दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बुधन सावंत ने कहा कि शुरुआती जानकारी के आधार पर हमने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि दर्शन पवई में आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay ) में बीटेक कर रहा था, छात्र ने तीन महीने पहले ही कोर्स में दाखिला लिया था और उसकी पहले सेमेस्टर की परीक्षा शनिवार को ही समाप्त हुई थी।जांच से पता चला है कि दर्शन सोलंकी हॉस्टल 16B की आठवीं मंजिल पर रहता था। दर्शन ने हॉस्टल की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड किया। जब वो नीचे कूदा तो जोर से आवाज आई और कुछ ही देर बाद वहां छात्र और सुरक्षा कर्मी पहुंच गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक ने कोई ‘सुसाइड नोटा’ नहीं छोड़ा है ,पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं पढ़ाई के दबाव ने छात्र को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर तो नहीं कर दिया। पुलिस निरीक्षक बुधन सावंत ने कहा- “मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
“Maharashtra | An 18-year-old student of IIT Powai died by suicide after he jumped from the seventh floor of the hostel. The student was a resident of Ahmedabad and was pursuing BTech. Powai police registered a case under ADR and started further investigation: Mumbai Police pic.twitter.com/VBuk4YZ24U
— ANI (@ANI) February 12, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?