उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कानपुर देहात ( Kanpur Dehat ) में अतिक्रमण हटाने के दौरान ब्राह्मण परिवार की झोंपड़ी पर चला बुलडोज़र और उसमें आग लग गयी जिसमें मां-बेटी जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि प्रशासन सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने गया था।
मौत से पहले दोनों मां बेटी अफसरों से अपनी झोपडी़ न तोड़ने के लिये गिड़गिड़ा रही थी इसका वीडियो सामने आया है जिसमें कह रही है -गरीब लोगों को मत सताइए, हम लोग इतने दिन से रह रहें साहब रहने दीजिए…..। कानपुर देहात में आग में जलकर मरने वाली प्रमिला दीक्षित अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाने रहीं थीं। अधिकारियों का दिल नहीं पिघला, घर मंदिर सब गिरा दिया।
कानपुर देहात ( Kanpur Dehat ) के मैथा तहसील क्षेत्र के मड़ौली पंचायत के चालहा गांव में ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम के सामने कब्जेदार की झोपड़ी में संदिग्ध हालत में आग लग गई। अपना आशियाना जलता देख मां-बेटी झोपड़ी में घुस गईं। दोनों को बचाने के प्रयास में गृहस्वामी कृष्णगोपाल दीक्षित झुलस गए।
मां-बेटी व कई बकरियों की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए लेखपाल पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। भीड़ का गुस्सा देख पुलिस और प्रशासन की टीम ने वहां से भागकर खुद को बचाया। मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़े आक्रोशित लोग मां-बेटी के शव नहीं उठने दे रहे हैं।
राजस्व विभाग की टीम ग्राम समाज की जमीन को खाली करा रही थी। उसी दौरान कब्जेदार कृष्णगोपाल दीक्षित की झोपड़ी में एकाएक आग लग गई। यह देख कृष्णगोपाल दीक्षित की पत्नी प्रमिला दीक्षित (45) और बेटी शिवा (22) दौड़कर झोपड़ी में घुस गईं। दोनों को लपटों के बीच घिरा देख कृष्णगोपाल दीक्षित दौड़े।
आग से मां-बेटी की मौत से गुस्साए परिवार व गांव के लोगों ने हंगामा करते हुए लेखपाल अशोक सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। लोगों का आक्रोश देख टीम ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पाकर डीएम व एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे है। आक्रोशित डीएम, एसडीएम व थाना प्रभारी रुरा पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा करते हुए शव नहीं उठने दे रहे हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और PAC तैनात कर दी गई है।
कानपुर ( Kanpur ) कमिश्नर राज शेखर ने कहा, “हम लोग पीड़ित के लगाए आरोपों की जांच कर रहे हैं। इस मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा छोड़ा नहीं जाएगा।”
परिवार का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव के दबंगों के साथ मिलकर हमारी झोपड़ी में आग लगा दी। जिसमें हम लोग बच कर निकल आए लेकिन हमारी मां और बहन की मौत हो गई।शिवम दीक्षित का दावा है, “इसके पहले डीएम के यहां भी गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है, उसके बाद ये हो गया।उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh)
#Kanpurdehatpolice थाना रुरा क्षेत्र में हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा दी गयी बाइट। pic.twitter.com/mhk3KZpG42
— Kanpur Dehat Police (@kanpurdehatpol) February 13, 2023
https://twitter.com/i/status/1625126274594226180


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?