उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले में महाशिवरात्रि ( Mahashivratri ) के अवसर पर शनिवार को गंगा स्नान करने के दौरान एमबीबीएस के पांच छात्र (MBBS student ) बह गए। इनमें से दो छात्रों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन का पता नहीं चल सका है। तीनों की तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं। अमरोहा से एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। हादसे की जानकारी छात्रों के परिवार वालों को दे दी गई है।
बदायूं (Badaun) के डीएम मनोज कुमार ने बताया गया कि यह हादसा दोपहर करीब करीब एक बजे हुआ। राजस्थान के भरतपुर निवासी 23 वर्षीय अंकुश, गोरखपुर निवासी 22 वर्षीय प्रमोद यादव, हाथरस निवासी 22 वर्षीय नवीन सेंगर, बलिया निवासी 24 वर्षीय पवन यादव और जौनपुर निवासी 26 वर्षीय जय मौर्य राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र हैं।
पांचों छात्र तीन बाइकों पर सवार होकर गंगा स्नान करने कछला घाट पर पहुंचे थे। पांचों छात्र कासगंज की ओर एकांत स्थान पर स्नान कर रहे थे। वहां गहराई भी ज्यादा है। स्नान करने के दौरान अचानक पांचों छात्र डूब गए। उन्हें देखकर गोताखोर रिजवान और मोंटी गंगा में कूद पड़े। उन्होंने बमुश्किल अंकुश और प्रमोद यादव को बचा लिया, लेकिन तब तक तीनों छात्र गंगा की धारा में बह गए। प्रमोद यादव को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है, जबकि अंकुश बिल्कुल ठीक है।
बदायूं (Badaun)एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के 2019 बैच के एमबीबीएस के छात्र (MBBS student )हैं। गंगा में बहे छात्रों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। गोताखोरों से गंगा में जाल डालकर खोजबीन कराई जा रही है।
गंगा से बच कर बाहर आए छात्र अंकुश ने बताया, ”हम लोग बोट से नदी में घूम रहे थे। तभी सभी लोग गंगा में उतरने के लिए बोलने लगे। हम सभी लोग वहीं बीच गंगा में उतर गए। इसी बीच 1 दोस्त तैरते-तैरते बीच में चला गया।
वह अचानक डूबने लगा। खुद को बचाने के लिए उसने चिल्लाना शुरू किया, तो हम लोग भी उसके पास पहुंचे। वहां पहुंचकर हम लोग भी डूबने लगे। मेरे चिल्लाने की आवाज सुनकर एक भइया ने हमारी मदद की। इसके बाद मैं और मेरा 1 एक दोस्त तो बाहर आ गया, लेकिन 3 लोग पानी में नीचे चले गए।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत