उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले में महाशिवरात्रि ( Mahashivratri ) के अवसर पर शनिवार को गंगा स्नान करने के दौरान डूबे एमबीबीएस के 3 छात्रों (MBBS student ) के शव 24 घंटे रेस्क्यू के बाद निकाल लिए हैं। इससे पहले 2 छात्रों को बचा लिया था। कछला घाट पर शनिवार दोपहर एक युवक को बचाने के चक्कर में 5 दोस्त डूब गए थे। पुलिस के मुताबिक, पवन, जय और नवीन के शव को बाहर निकाला गया है। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। फिर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम पुलिस के साथ मिलकर लगातार सर्च ऑपरेशन चल रही थी। स्थानीय गोताखोर भी उनकी मदद कर रहे थे। बचाव दल की टीम पूरी रात गंगा नदी में एमबीबीएस के 3 छात्रों (MBBS student ) की तलाश करती रही। मौके पर प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले अंकुश (23) और गोरखपुर के प्रमोद यादव (22) को बचा लिया गया है। बलिया के पवन यादव (24), जौनपुर के जय मौर्य (26) और हाथरस के रहने वाले नवीन सेंगर (22) का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया है। उनके शव घाट से 10 मीटर की दूरी पर मिले हैं।
घटना के बारे में बदायूं (Badaun)एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया, शनिवार को सभी मेडिकल के छात्र गंगा में नहाने के लिए गए हुए थे। ये सभी गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगे थे। दो को बचा लिया गया था। वहीं 3 छात्र लापता थे। जिनके शव रविवार को घाट से 700-800 मीटर की दूरी पर बराम’द कर लिए गए हैं। सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
NDRF fishes out bodies of three students from Government Medical College, Budaun, who had gone missing Saturday after venturing into deep water while bathing in Ganga
— Press Trust of India (@PTI_News) February 19, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?