कांग्रेस ( Congress )ने पहली बार माना है कि 2024 के आम चुनाव में पार्टी के लिए मोदी सरकार का अकेले सामना करना काफी मुश्किल होगा। राहुल गांधी के करीबी महासचिव केसी वेणुगोपाल ( KC Venugopal )ने भाजपा के खिलाफ विपक्ष के एकजुट होने की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस अकेले लोकसभा चुनाव में इस सरकार से नहीं लड़ सकती।
कांग्रेस ( Congress )महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा के विरोध में पड़ने वाले वोटों को बिखरने से रोकने के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता सबसे अहम मानक है। उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस भी विपक्षी एकता को लेकर चिंतित है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने कई मौकों पर मौजूदा स्थिति को बयां किया है कि कांग्रेस अकेले इस सरकार का सामना नहीं कर सकती। कांग्रेस हर कीमत पर लड़ेगी। लेकिन हमें इस अलोकतांत्रिक, तानाशाही सरकार से लड़ने के लिए विपक्षी एकता की जरूरत होगी।”
कांग्रेस ( Congress )महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार (20 फरवरी, 2023) को बड़ा बयान दिया है। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस भी विपक्षी एकता को लेकर उतनी ही चिंतित है। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कई मौकों पर कहा कि मौजूदा हालात में कांग्रेस अकेले इस सरकार से नहीं लड़ सकती।
भारत जोड़ो यात्रा में कुछ विपक्षी दलों के नहीं आने पर केसी वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्षी एकता के लिए हमारा प्रयास बहुत ईमानदार है। हमारे पास भले ही कई कड़वे अनुभव हैं जो चोट पहुंचाते हैं, लेकिन हम इस तानाशाही सरकार को हटाने के लिए सब कुछ भूलने को तैयार हैं।हम चाहते हैं पूरी तरह से विपक्ष में एकता हो।
वेणुगोपाल ने आगे कहा, “सभी जानते हैं कि देश में अभी कैसी स्थिति है। मौजूदा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है। देश में अघोषित आपतकाल जैसी स्थिति है। इस तानाशाही सरकार से लड़ना विपक्ष के लिए एक बड़ा काम है, खासकर कांग्रेस ( Congress )पार्टी के लिए।”
“Congress alone can’t fight this government…” KC Venugopal
Read @ANI Story | https://t.co/pXKG6aE20E#Congress #OppositionUnity #KCVenugopal #BJP pic.twitter.com/ztzV0lS6Ii
— ANI Digital (@ani_digital) February 20, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?