उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कासगंज ( Kasganj ) जिले में सूदखोर के कर्ज से परेशान आगरा के शिक्षक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
घटना कासगंज ( Kasganj ) के नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी की है। यहां शिक्षक भरत सिंह ने सोमवार की शाम अपने आवास पर चारपाई की निबाड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी रेखा ने जब शाम 5.45 बजे अपने पति के शव को फंदे पर लटकता देखा तो उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने शिक्षक को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि दो साल पहले भरत ने अपना स्थानांतरण आगरा करा लिया था। आगरा (Agra ) के पिनाहट (Pinahat ) के नयाबांस के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे,वह आगरा में रहकर अपनी नौकरी कर रहे थे। जबकि उसकी पत्नी कासगंज ( Kasganj ) की आवास विकास कॉलोनी में ही रह रही थी। उनका बेटा हिमांशु कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है। वहीं पुत्री डॉली इंटर की परीक्षा दे रही है।
पत्नी रेखा ने बताया कि पति ने साहूकार से 16 लाख रुपये कर्ज लिया था। उसका 50 हजार रुपये ब्याज जा रहा है। सूदखोर का कर्ज उतारने के लिए शिक्षक अपना मकान बेचना चाहता था। इसके लिए उन्होंने मकान के बाहर दीवार पर यह मकान बिकाऊ लिख रखा था।
बताया कि मकान का सौदा तय हो गया था। क्रेता ने एक लाख रुपये का अग्रिम भुगतान भी कर दिया है। बाकी, धनराशि बैनामा कराने के समय देने की बात हुई। पत्नी ने बताया कि ब्याज का बोझ ज्यादा होने के कारण पति जल्द से जल्द कर्ज उतारना चाह रहे थे। इससे वह तनाव में रहते थे।
कासगंज ( Kasganj )पुलिस ने बताया कि पत्नी के मुताबिक वह कर्ज में थे। इससे वे मानसिक तनाव में थे। शिक्षक की आत्महत्या के पीछे प्रथम दृष्टया गृहक्लेश का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?