राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने देशभर में चलाए गए अभियान में करीब 101 किलो सोना ( Gold )जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 51 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस सिंडिकेट को भारत-नेपाल सीमा से ऑपरेट किया जा रहा था। इसे सूडानी नागरिकों के जरिए संचालित किया जा रहा था। इस दौरान लगभग 51 करोड़ रुपये मूल्य की 101.7 किलोग्राम पीली धातु जब्त की गई। 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।
डीआरआई केएक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोना तस्करी का पटना, पुणे और मुंबई से जब्त किया गया था। जिन 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उसमें सात सूडानी नागरिक और तीन भारतीय शामिल हैं। अभियान का नाम ‘ऑपरेशन गोल्डन डॉन’ रखा गया था। डीआरआई की कार्रवाई के दौरान 1.35 करोड़ रुपये से अधिक के भारतीय और विदेशी मुद्रा नोट भी बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि जब्त सोना ( Gold )ज्यादातर पेस्ट के रूप में जब्त किया गया। इसे भारत-नेपाल सीमा के माध्यम से पटना लाया गया। इसके बाद ट्रेनों या हवाई मार्ग से देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा गया। इसे बड़े पैमाने पर मुंबई ले जाया गया था।
विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई अधिकारियों ने रविवार देर रात तीन सूडानी नागरिकों को पकड़ा। यह कार्रवाई उस वक्त की गई, जब वे पटना रेलवे स्टेशन पर मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हो रहे थे। अधिकारी ने बताया कि सोने का पेस्ट में 37.126 किलोग्राम वजन का सोना ( Gold ) था। इसे 40 पैकेट में छिपाकर रखा गया था। इसे दो सूडानी नागरिकों के पास से बरामद किया गया था, जिन्होंने इसे स्लीवलेस जैकेट की विशेष रूप से बनाई गई पॉकेट में छुपाया था।
तीसरा विदेशी नागरिक सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी गतिविधियों का समन्वय करने वाला और तस्करी किए गए सोने के परिवहन की व्यवस्था करने वाला एक हैंडलर था। इसके अलावा दो सूडानी महिलाओं के दूसरे सेट को सोमवार को पुणे में पकड़ा गया, जब वे 5.615 किलोग्राम तस्करी के सोने के साथ एक बस में हैदराबाद से मुंबई जा रही थीं। जब्त की गई पीली धातु मिश्रित रूप में थी और हैंडबैग में छिपाई गई थी।
अधिकारी ने बताया कि पटना से मुंबई की यात्रा कर रहे दो सूडानी नागरिकों के तीसरे समूह को सोमवार को रेलवे स्टेशन पर रोका गया। उनके पास से 38.76 किलोग्राम सोना ( Gold )और 40 पैकेट में छिपाकर रखा गया सोने का पेस्ट बरामद किया गया। कुल मिलाकर डीआरआई ने 51 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 101.7 किलोग्राम सोना, 74 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा और 63 लाख रुपये भारतीय नोट जब्त किए। आगे की जांच जारी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?