पंजाब (Punjab) के फतेहगढ़ साहिब( Fatehgarh Sahib ) में गैंगस्टरों ( Gangster) और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के बीच बुधवार शाम को मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तीन गैंगस्टर के मारे जाने की खबर है जबकि एक गैंगस्टर गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर थार और स्कॉर्पियो में सवार थे। मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं।
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कुछ गैंगस्टर फतेहगढ़ साहिब ( Fatehgarh Sahib ) में छिपकर बैठे हैं। जिसके बाद फोर्स ने उनकी घेराबंदी कर दी।आरोपी थार कार में भागने की फिराक मे थे। पुलिस का पता चलते ही गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।
पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टरों( Gangster) के टांगों और हाथों पर गोलियां लगी थीं। तीनों घायल गैंगस्टरों की पहचान रणजीत सिंह निवासी गांव बाह्मणियां शाहकोट, विशाल सोनी निवासी गांव मुंडेला कलां खन्ना, कुलविंदर उर्फ किंदा निवासी गांव हरीपुर जालंधर के रूप में हुई थी। इनमें से एक गैंगस्टर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। चौथा साथी युवराज सिंह उर्फ योरी निवासी हलवारा थाना बिगला जालंधर भागने में कामयाब रहा था।
आरोपी गैंगस्टर ( Gangster) फिल्लौर में पुलिसकर्मी कमल बाजवा की हत्या में शामिल थे। इससे पहले पंजाब पुलिस ने हत्या के तुरंत बाद मुठभेड़ में तीन गैंगस्टरों को पकड़ा था। वहीं एक गैंगस्टर को मार गिराया था। अब इस मामले में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच यह दूसरी मुठभेड़ है। एजीटीएफ प्रमुख प्रमोद बान ने खुद मोर्चा संभाल रखा है।
एजीटीएफ प्रमुख प्रमोद बान ने जानकारी दी कि आठ जनवरी को कुछ गैंगस्टरों ( Gangster) ने फगवाड़ा से गाड़ी छीनी थी। पुलिस उसका पीछा कर रही थी। फिल्लौर के पास पुलिस व गैंगस्टरों में मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान उन्होंने एक पुलिस मुलाजिम को शहीद कर दिया था। इस ग्रुप का प्रमुख तेजा सिंह है। उस पर 29 से ज्यादा केस दर्ज है।
बुधवार को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स इनकी गाड़ियों का पीछा कर रही थी। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस पर फायरिंग भी की। फायरिंग में पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं। जवाबी फायरिंग में गाड़ी में सवार गैंगस्टरों की मौत हो गई। तेजा नवाशंहर एरिया में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि करीब चार मिनट ऑपरेशन चला।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?