अयोध्या (Ayodhya ) जिले के रुदौली कोतवाली के भेलसर पुलिस चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित ग्राम मुजफ्फरपुर गांव के निकट टाटी बाबा मंदिर के पास डिटर्जेंट पाउडर बेच रहे बाइक सवार सेल्समैन को पीछे से तेज रफ्तार आ रही अनियंत्रित पिकअप (छोटाहाथी) ने जोरदार टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना से राष्ट्रीय मार्ग पर अफरातफरी का माहौल बन गया। चीख पुकार सुनते ही ग्रामीण इकठ्ठा होकर पलटी हुई पिकअप के नीचे दबे लोगों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला और इसकी सूचना रुदौली कोतवाली पुलिस को दी।
अयोध्या (Ayodhya ) जिले के रुदौली में गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े 8 बजे अपनी बाइक प्लैटिना पर सवार होकर एक सेल्समैन रोज की भांति डिटर्जेंट पाउडर बेचने के लिए मुजफ्फरपुर गांव के सामने मार्ग के किनारे बाइक खड़ी कर एकत्र ग्रामीणों के हाथ पाउडर भेज रहा था। इसी दौरान अयोध्या की ओर से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने अनियंत्रित होकर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
घटना में बाइक सवार डिटर्जेंट पाउडर सेल्समैन अब्दुल बारी पुत्र अब्दुल हसन निवासी चंदी भानपुर थाना तंबौर जिला सीतापुर सहित डिटर्जेंट पाउडर खरीद रही सुरती (19) पुत्री बसंत लाल, जातिरा (42) पुत्री राम दुलारे निवासी जगदीशपुर मजरे फेलसंडा थाना कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि हर्षमान (03) पुत्र तिलकरामनिवासी जगदीशपुर मुजफ्फरपुर थाना कोतवाली रुदौली की हालत गंभीर होने पर एम्बुलेंस से सीएचसी रुदौली भेजा गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायल अनुपा (23) पत्नी अनिल निषाद गंभीर रुप से घायल हो गई जिन्हें पुलिस ने एनएचआई की एम्बुलेंस से आनन फानन अयोध्या (Ayodhya ) जिला अस्पताल भिजवाया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?